
उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (बॉम) की मंगलवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुलपति प्रो. मंजु मांडोत की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कई बड़े और नीतिगत निर्णय लिए गए।
बैठक के प्रारंभ में कुलाधिपति कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर और कुलपति प्रो. मंजु मांडोत ने कार्यकारी परिषद के नवनियुक्त सदस्यों—वल्लभनगर विधायक उदय लाल डांगी, पूर्व कुल प्रमुख प्रफुल्ल नागर और पूर्व कुलपति प्रो. लोकेश भट्ट का माल्यार्पण व उपरणा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बैठक में 29 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यकारी परिषद और 25 जुलाई 2026 को आयोजित अकादमिक परिषद की बैठकों के कार्य विवरण का अनुमोदन किया गया।

बैठक में लिए गए सबसे अहम निर्णय के तहत पूर्व कुलपति के कार्यकाल (वर्ष 2012 से 2026 तक) के दौरान की गई नियुक्तियों, पदोन्नतियों और लेखा विभाग में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए एक ऑडिट एवं रिव्यू कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी इस पूरे कार्यकाल की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। साथ ही, यह भी सामने आया कि पूर्व कार्यकाल के दौरान बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं को बिना किसी नियम के एडवांस राशि दी गई थी, जो नियमों के विरुद्ध है; बॉम ने इन सभी मामलों में वसूली की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
नवीन समितियों का अनुमोदन: कुलपति प्रो. मांडोत ने बताया कि एमओए एंड रूल्स 2023 के अनुसार नवीन कार्यकारी परिषद, अकादमिक परिषद और वित्त समिति का गठन किया गया है, जिसे बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
अजमेर स्थित जमीन का प्रकरण: अजमेर स्थित विद्यापीठ कुल की जमीन, जो वहां संचालित अन्य ट्रस्ट को कॉलेज चलाने के लिए सौंपी गई थी, उस पर चर्चा हुई। पूर्व कुल प्रमुख प्रफुल्ल नागर ने स्पष्ट किया कि विद्यापीठ कुल ने किसी प्रकार की संपत्ति बेची या लीज पर नहीं दी है, बल्कि सरकार के माध्यम से विधि सम्मत ट्रस्ट का मैनेजमेंट ट्रांसफर हुआ है। इस संबंध में एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो वर्तमान वस्तु स्थिति का जायजा लेकर आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और इस संपत्ति को पुनः संस्था के अधीन लेने के प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में यूजीसी सदस्य प्रो. आनंद पालीवाल, रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, पीजी डीन प्रो. मलय पानेरी, प्रो. सरोज गर्ग, डॉ. लीली जैन, डॉ. मनीष श्रीमाली और डॉ. चंद्रेश छतलानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
