फौटो जर्नलिस्ट : कमल कुमावत
हाथीपोल पर फूंका पुतला, कार्यकर्ताओं ने जताई कड़ी आपत्ति
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान के पक्ष में दिए गए बयान को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हाथीपोल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन आयोजित कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और स्वाभिमान के मुद्दों पर कोई समझौता न करने का संदेश देते हुए जमकर नारेबाजी की।
देशहित के मुद्दों पर कांग्रेस का मुखर रुख: जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता
कांग्रेस नेता दिनेश दवे ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन शहर जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित हुआ। पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन और जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को देश की संप्रभुता और जनभावनाओं के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। किसी भी दल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी को कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
हाथीपोल चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने अनुशासित और एकजुट रहते हुए मदन राठौड़ के खिलाफ रोष प्रकट किया और प्रतीकात्मक पुतला जलाकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
वरिष्ठ नेताओं व पार्षदों की रही सक्रिय भागीदारी
प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों और युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं पार्षद दिनेश श्रीमाली, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश निमावत, पूर्व पार्षद मोहम्मद अयूब, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, कांग्रेस नेता रियाज हुसैन, पार्षद शंकर चंदेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह आदि मौजूद थे।
सहित कई वार्ड पार्षद, ब्लॉक पदाधिकारी और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने एक सुर में कहा कि जनता के सम्मान और राष्ट्रीय मुद्दों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इसी तरह मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।
About Author
You may also like
नई पीढ़ी को कसूरवार ठहराने से पहले, उसे समझिए…बदलती सोच, बिखरते संवाद और संस्कारों की नई कसौटी
विजयदशमी विशेष: ‘सत्यं वद, धर्मं चर’ का शाश्वत संदेश और आधुनिक समाज में रावण-दहन की सार्थकता
नारायण सेवा संस्थान में देवी भागवत की पूर्णाहुति : 501 दिव्यांग कन्याओं का हुआ महापूजन, सांसद मन्नालाल रावत बोले—निःशुल्क सेवा से संस्थान ने बढ़ाया मेवाड़ का मान
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उदयपुर पहुंचकर पूर्व राज परिवार की विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिलकर व्यक्त की संवेदना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस के गुर्गे अनिल पंडित के संपर्क में था शूटर, दिल्ली होकर नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी; कोटा पुलिस ने किया खुलासा
