उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उदयपुर पहुंचकर पूर्व राज परिवार की विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिलकर व्यक्त की संवेदना

उदयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सोमवार, 19 अक्टूबर को उदयपुर स्थित ऐतिहासिक राजमहल पहुंचकर दिवंगत विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से व्यक्तिगत भेंट की। उन्होंने विजयाराजे जी देवलोक गमन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मेवाड़ राजपरिवार के प्रति अपनी आत्मीय संवेदनाएं और ढांढस प्रकट किया। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

(Visited 2 times, 2 visits today)

About Author

Leave a Reply