उदयपुर। गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गीतांजली यूनिवर्सिटी में 17 नवंबर 2026 को “Palliative Care Nursing: A Holistic Approach to Patient-Centred Care” विषय पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग (MSN) विभाग द्वारा बी.एससी. नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के अनिवार्य पैलिएटिव केयर मॉड्यूल के अंतर्गत किया गया।
कार्यक्रम में डीन प्रो. डॉ. विजय अजमेरा ने पैलिएटिव केयर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए MSN विभाग को इस शैक्षणिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रो. डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, प्रिंसिपल, गीतांजली स्कूल ऑफ नर्सिंग ने क्रिटिकल इलनेस केयर एवं पैलिएटिव केयर के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी साझा की।
विशेषज्ञ सत्र में प्रो. स्वप्नदीप ने पैलिएटिव केयर की आवश्यकता एवं पारंपरिक उपचार और पैलिएटिव केयर के दृष्टिकोण के बीच अंतर को समझाया। प्रोफेसर डॉ. सीमा परतानी, एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट, GMCH ने दर्द का आकलन, WHO Pain Relief Ladder, मॉर्फिन की खुराक की गणना तथा ओपिओइड ओवरडोज एवं उसके दुष्प्रभावों के प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त प्रो. डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने आध्यात्मिक समस्याओं, शारीरिक गतिशीलता में कमी, सेल्फ-केयर डेफिसिट, डिलीरियम एवं केयरगिवर स्ट्रेन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। विवेक योगी, असिस्टेंट प्रोफेसर ने मरीज एवं उनके परिजनों को संवेदनशीलता के साथ कठिन एवं बुरी खबर साझा करने (Breaking Bad News) की प्रक्रिया समझाई, जबकि प्रणव चौबीसा, लेक्चरर ने लक्षणों के आकलन एवं प्रबंधन में समग्र दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मरीज-केंद्रित, संवेदनशील एवं गरिमापूर्ण नर्सिंग देखभाल की समझ विकसित करना तथा उन्हें पैलिएटिव केयर के क्षेत्र में आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना था। कार्यक्रम में नर्सिंग संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जमना वैष्णव एवं सुश्री ज्योति विश्वास द्वारा मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग विभाग के तत्वावधान में किया गया।
About Author
You may also like
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 43वें वार्षिक सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित : 14 मार्च 2027 को आयोजित होगा समारोह
खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति उदयपुर के विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का उत्साह
स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर का गौरव : नगर निगम के कार्यवाहक जमादार जुम्मा खान ने जीता कांस्य पदक
तीन सदियों की अटूट आस्था का महाकुंभ : कुमावतपुरा में श्री चारभुजानाथ मंदिर की 300वीं वर्षगांठ पर भक्ति के रंग में डूबी झीलों की नगरी
17वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में मेवाड़ के नन्हे सितारों का स्वर्णिम प्रदर्शन : हरितराज सिंह मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीता प्रथम स्थान
