भीम थाने पर पथराव
राजस्थान के भीम थाने पर जुटी भीड़ ने थाने व पुलिस पर पथराव किया। थानेदार शैलेंद्र सिंह घायल हो गए। कुछ पुलिस कर्मियों के भी चोटें आई हैं। दो परिवारों में आपसी रंजिश में हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई थी। गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीड़ जुटी थी।
जोधपुर में मोदी की सभा
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दो प्रांत चित्तौड़ व जयपुर के बाद गुरुवार को तीसरे प्रांत जोधपुर में भी पीएम नरेंद्र मोदी की सफल सभा हो गई। मोदी ने तीनों सभाओं में एक जैसे मुद्दों पर ही कांग्रेस व गहलोत पर निशाना साधा। इसके बावजूद बीजेपी में टिकटों पर एक राय नहीं बन पा रही है।
कनाडा बनाम भारत

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि आने वाले दिनों में भारत में कनाडा के राजनयिकों की संख्या कम होगा।
नोबेल

नॉर्वे के लेखक यून फ़ोसा को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार।
राहुल को बनाया रावण
बीजेपी ने राहुल गांधी को एक पोस्टर में रावण जैसा दिखाया, कांग्रेस ने बताया हिंसा को बढ़ावा देने वाला कृत्य।

आप के संजय

सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया।
बिहार में शराब
बिहार में शराब के ख़िलाफ़ चलाई मुहिम के दौरान व्यक्ति की मौत, गुस्साई भीड़ ने पुलिस थाने के बाहर वाहनों में लगाई आग।
एशियन गेम्स

एशियन गेम्स में विमेंस कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है, अदिति, वी जे सुरेखा और परनीत ने चाइनीज ताइपे की टीम को हराया।
भारत के सौरव घोषाल ने एशियन गेम्स के मेंस सिंगल्स स्क्वॉश में सिल्वर मेडल जीता।
सिक्किम में बाढ़
सिक्किम में बादल फटने की घटना के बाद आई बाढ़ में 10 लोगों की मौत की अधिकारियों ने पुष्टि की है, 82 अब भी लापता हैं
About Author
You may also like
-
ब्लॉकबस्टर वेडिंग VIROSH : जब एनिमल की जोया को मिला उसका अर्जुन रेड्डी!
-
गर्लफ्रेंड के चक्कर में मेक्सिको का ड्रग लॉर्ड एल मेंचो ढेर : तपालपा के जंगलों में सैन्य स्ट्राइक, मौत के बाद जल उठा शहर
-
इंडस्ट्रियल ऑपरेशंस में Zero Harm फ्रेमवर्क : हिंदुस्तान जिंक और DGMS के मध्य 25वीं त्रिपक्षीय रणनीतिक समीक्षा बैठक
-
उदयपुर के आलीशान रिजॉर्ट में विरोश की शादी : एक रात का किराया 75 हजार, पर्सनल पूल और अरावली की पहाड़ियों के बीच लेंगे सात फेरे
-
सावधान! बार-बार पेट फूलना सामान्य गैस नहीं, कैंसर का भी हो सकता है संकेत; इन 4 लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज