एसेंट के विद्यार्थी मैथ्स ओलिंपियाड में चयनित

उदयपुर। आईआईटी और मेडिकल के नंबर वन संस्थान एसेंट के दो विद्यार्थी भविष्य अग्रवाल और जय आमेटा का चयन इंटरनेशनल मैथ्स ओलिंपियाड के द्वितीय चरण में हुआ हैं । ये दोनों विद्यार्थी संस्थान से कक्षा बाहरवीं के साथ आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं।

संस्थान के मैथ्स विभाग प्रमुख अवनीश प्रताप ने बताया कि संस्थान आईआईटी विभाग में प्रत्येक विद्यार्थी के साथ मेहनत करता हैं ओर यह परिणाम इसका उदहारण हैं । इस परिणाम से पूरे उदयपुर शहर का नाम देश मैं रोशन हो गया हैं ।

मैथ्स ओलिंपियाड की परीक्षा पूरे भारत में कुल पांच चरणों में मैथमैटिक्स टीचर्स एसोसिएशन (एम टी ए) द्वारा कराई जाती हैं । अब ये दोनों विद्यार्थी द्वितीय चरण रीजनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड (आरएमओ) में भाग लेंगे। पूरे राजस्थान से कक्षा बाहरवीं से कुल 45 विद्यार्थियों का चयन द्वितीय चरण आरएमओ में किया गया हैं। आज तक उदयपुर शहर से कोई भी विद्यार्थी इस ओलिंपियाड के पांचवे ओर अंतिम चरण में नही पहुंच पाया हूं । परंतु इस वर्ष इन दोनों विद्यार्थियों से ये उम्मीद
लगाई जा रही हैं।

संस्थान के निदेशक मनोज बिसारती ने दोनों विद्यार्थियों ओर सभी अध्यापको को मिठाई खिलाकर बधाई दी । उन्होंने बताया कि एसेंट प्रतिवर्ष अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा हैं और नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं । एसेंट आज उदयपुर मैं आईआईटी की तैयारी की नंबर एक चॉइस हैं और ये इन परिणामो से पता चलता हैं। उन्होंने उदयपुर के सभी अभिभावकों का भी एसेंट पर विश्वास जताने में लिए धन्यवाद दिया।

(Visited 36 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply