मुंबई। साइबर क्रिमिनल ने एक्ट्रेस विद्या बालन के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बना लिया है। इसके बाद विद्या बालन ने अपने फैंस से अपील की है कि वो किसी फेक झांसे में ना आएं। 19 जनवरी को विद्या ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स और फैंस एक पोस्ट के जरिया आगाह किया है।
विद्या बालन के नाम से फेक अकाउंट
पोस्ट के जरिए विद्या बालन ने अपने फैंस को बताया कि कोई उनके नाम का फर्जी इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ब्लाक करें उसकी रिपोर्ट करें। एक्ट्रेस विद्या बालन ने लिखा है कि हेलो दोस्तों, पहले तो ये फोन नंबर तक था लेकिन अब कोई इस @vidya.balan.pvt नाम का इस्तेमाल कर रहा है।
एक्ट्रेस ने ब्लॉक और रिपोर्ट करने की अपील की
विद्या ने कहा कि यह शख्स जो भी है मेरा नाम लेकर उनसे कॉन्टैक्ट कर रहा है। विद्या ने कहा है कि मेरी टीम इस फर्जी अकाउंट की रिपोर्ट कर रही है आप भी करें। बता दें कि विद्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। विद्या बालन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फैंस से अपील की है।
About Author
You may also like
राजस्थान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, कृषि और आदिवासी संस्कृति संरक्षण पर होगा बड़ा काम; राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राजनयिक पॉल मर्फी की बैठक में बनी सहमति
‘मन्नत’ रेनोवेशन मामले में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; अतिरिक्त मंजिल निर्माण के खिलाफ याचिका खारिज, कोर्ट बोला- ‘हम किसी के स्टार होने से प्रभावित नहीं’
बदमाशों की कांपे रूह: कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, आईजी-एसपी को दी दो टूक चेतावनी
अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026: भारतीय छात्रों ने गाड़े झंडे, सभी 5 प्रतियोगियों ने जीता गोल्ड; पीएम मोदी ने दी बधाई
जब श्रद्धांजलि शब्दों से आगे बढ़कर बनेगी किसी की जिंदगी… प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्यतिथि पर होगा महा रक्तदान शिविर
