जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में श्री मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्रीवास्तव ने हिंदी में शपथ ली।

समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राज्यपाल से श्रीवास्तव को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया।

समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं मुख्य न्यायाधीश श्रीवास्तव के परिजन उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
परिंदों के मसीहा की जबरदस्त कहानी : केन्या के ‘नैरोबी बर्डमैन’ रोजर्स ओलू मगुथा, जो कचरे के ढेर से प्लास्टिक चुनते हुए बचाते हैं घायल पक्षियों की जान
आंखों में उम्मीद और चेहरों पर राहत की मुस्कान : हिंदुस्तान जिंक और ममता एचआईएमसी ने आदिवासी अंचलों तक पहुंचाई स्वास्थ्य की संजीवनी
उदयपुर: एसीबी का बड़ा धमाका, संयुक्त निदेशक के लिए 30,000 रुपये की घूस लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी मौके से फरार
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
