उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के कक्षा 9 के छात्र व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाड़िया के परपौत्र कविन सुखाड़िया और प्रणव लाडिया का आई.आई.टी, बॉम्बे द्वारा आयोजित यूरेका जूनियर प्रोग्राम में चयन हुआ।
यह प्रोग्राम कक्षा 6 से 12 के छात्रों में तकनीक और नए आईडिया को बढावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। देश भर से लगभग 20,000 छात्रों ने इसमें भाग लिया, जिसमें से चयनित 50 छात्रों का आई.आई.टी, बॉम्बे में 5 दिन के बूट कैंप का आयोजन किया गया और उसमें से 23 छात्रों ने अंतिम दौर में अपना प्रोजेक्ट व आईडिया को आई.आई.टी, बॉम्बे में विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रो.वाईस चेयरमेन श्री गोविंद अग्रवाल ने बताया कि कविन सुखाड़िया और प्रणव लाडिया ने आई.आई.टी, बॉम्बे में दिसम्बर महीने में पांच दिन के ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया और अब 4 फरवरी को आई.आई.टी, बॉम्बे में आयोजित ई-समिट में अपने स्मार्ट सिंचाई प्रोजेक्ट की विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुति दी। इस प्रोजेक्ट में उनके साथी पार्थ छाबरा ने उनका साथ दिया।
विद्यार्थियों की इस विशिष्ट उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य श्री संजय नरवारिया व उपप्रचार्य श्री राजेश धाबाई ने उनके अभिभावको को शुभकामनाएँ दी तथा बच्चों को नये – नये आयामों में आगे बढने हेतु प्रेरित किया।
About Author
You may also like
-
मेवाड़ की विरासत का मान : डॉ. लक्ष्यराज सिंह के आतिथ्य ने मोह लिया अमेरिकी राजदूत का मन
-
शहीद प्रकाश का 15वाँ शहादत दिवस : श्रद्धा सुमन तो अर्पित हुए, पर 15 साल बाद भी सम्मान की प्रतीक्षा
-
उदयपुर BJP में महासंग्राम : डर्टी फाइल पर महिला नेताओं का हल्लाबोल, अब आर-पार की जंग
-
उदयपुर : विश्व धरोहर दिवस पर सेमिनार का आयोजन, प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर
-
संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विफल होने पर पीएम मोदी का राष्ट्र को भावुक संबोधन : विपक्ष ने की महिलाओं के सपनों की भ्रूण हत्या…यहां पढ़िए प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन का मूल पाठ