भारतीय प्रेस पत्रकार संघ ने पत्रकारों की सुरक्षा का सर्कुलर जारी करने पर जताया महानिदेशक का आभार
जयपुर। पुलिस महानिदेशक यू आर साहू का कहना है की प्रदेश भर में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करते हुए सभी पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है। पत्रकारों के साथ होने वाली घटनाओं के लिए त्वरित कार्यवाही की जाएगी। साहू गुरुवार को पुलिस हेडक्वार्टर में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अपने विचार रख रहे थे।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक यू आर साहू ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और पुलिस थानों में पत्रकारों के साथ घटित अपराध में तुरंत कार्यवाही बाबत जारी किया गया पत्र भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री अभय जोशी एवं वरिष्ठ पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल को सौंपा।
श्री अभय जोशी ने कहा की गृहमंत्री श्री जवाहर सिंह बेडम और पुलिस महानिदेशक यू आर साहू की पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर की गई पहल सराहनीय है।
About Author
You may also like
-
ब्लॉकबस्टर वेडिंग VIROSH : जब एनिमल की जोया को मिला उसका अर्जुन रेड्डी!
-
प्रमुख समाचार यहां पढ़िए….रियल लाइफ ‘सिंघम’ का एक्शन : धौलपुर में पटवारी चित
-
गर्लफ्रेंड के चक्कर में मेक्सिको का ड्रग लॉर्ड एल मेंचो ढेर : तपालपा के जंगलों में सैन्य स्ट्राइक, मौत के बाद जल उठा शहर
-
इंडस्ट्रियल ऑपरेशंस में Zero Harm फ्रेमवर्क : हिंदुस्तान जिंक और DGMS के मध्य 25वीं त्रिपक्षीय रणनीतिक समीक्षा बैठक
-
उदयपुर के आलीशान रिजॉर्ट में विरोश की शादी : एक रात का किराया 75 हजार, पर्सनल पूल और अरावली की पहाड़ियों के बीच लेंगे सात फेरे