उदयपुर। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल देर शाम सिटी राउंड पर रहे। उन्होंने सूरजपोल क्षेत्र के खटीकवाड़ा इलाके में पेयजल सप्लाई की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कलक्टर ने घर-घर जाकर आमजन से पूछा कि-पानी पूरा आ रहा है या नहीं। इस पर सभी ने जवाब दिया कि पेयजल सप्लाई सुचारू एवं व्यवस्थित है। शहरवासियों पेयजल सप्लाई की व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की।
निरीक्षण के दौरान विभाग के तकनीकी कर्मियों ने प्रेशर मीटर के माध्यम से जिला कलक्टर को पानी के प्रेशर से अवगत कराया और पानी का क्लोरीन टेस्ट कर गुणवत्ता की जानकारी भी दी। कलक्टर ने प्रेशर और सप्लाई के बारे में नागरिकों से जानकारी ली और विभागीय अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति के निर्देश दिए। वहीं पानी की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहनलाल मीणा ने अवगत कराया कि क्षेत्र में प्रतिदिन दो घंटे शुद्ध पेयजल की सप्लाई उचित प्रेशर के साथ की जा रही है। जिला कलक्टर के निर्देश पर गुरुवार को विभाग के अभियंताओं की टीम विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सप्लाई प्रेशर एवं गुणवत्ता की जांच करेगी।
कलेक्टर के दौरे के दौरान अधीक्षण अभियंता मोहनलाल मीणा, अधिशासी अभियंता विमल प्रकाश, सहायक अभियंता निर्मल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सुरेश बैरवा एवं स्मार्ट सिटी के कंसलटेंट व कार्मिक उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
भामनिया खेत से स्पेन के समंदर तक : राजस्थान के युवाओं की उड़ान और ‘जिंक कौशल’ का कमाल
‘नाम ही ठोकर चौराहा है तो ठोकर तो लगेगी ही, हम क्या करें!’— हुक्मरानों के इस ‘अघोषित’ रवैये पर कब लगेगी लगाम?
राजस्थान और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, कृषि और आदिवासी संस्कृति संरक्षण पर होगा बड़ा काम; राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और राजनयिक पॉल मर्फी की बैठक में बनी सहमति
‘मन्नत’ रेनोवेशन मामले में शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत; अतिरिक्त मंजिल निर्माण के खिलाफ याचिका खारिज, कोर्ट बोला- ‘हम किसी के स्टार होने से प्रभावित नहीं’
