ईरान। ईरान में शनिवार को दो महिलाओं समेत सात लोगों को फांसी की सजा दे दी गई। मई महीने की 18 तारीख तक 50 लोगों को सजा-ए-मौत दे दी गई है। सूत्रों के मुताबिक शनिवार को जिन लोगों को फांसी पर लटकाया गया है उनमें से एक महिला और पांच पुरुषों को ड्रग्स से संबंधित अपराधों में गिरफ़्तार किया था। वहीं, एक अन्य महिला जिन्हें फांसी की सज़ा दी गई है, उस पर अपने ही पति की हत्या करने का आरोप था। एक साल में अब तक ईरान में 200 से अधिक लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है। पिछले दस सालों में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। हाल के दिनों में फांसी पर लटकाये गए लोगों में ईरान के रैपर तूमाज सालेही भी शामिल है। सालेही ईरान सरकार के ख़िलाफ़ अपने गानों से चर्चा से में आए थे।
आज की हैडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की पीएम को चुनौती
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा है कि वो कल अपनी पार्टी के सभी नेताओं के साथ बीजेपी के मुख्यालय पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम को जितने लोगों को गिरफ्तार करना कर लेना। आप पार्टी नहीं एक विचार है। जितना दबाओगे, उतना बढ़ेगा।
बिभव कुमार गिरफ्तार, जमानत खारिज
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के क़रीबी सहयोगी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है। उन्हें पुलिस हिरासत में सोंपे जाने का फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा है।
कन्हैया पर हमले को लेकर विपक्ष ने बीजेपी को घेरा
उत्तर पूर्वी दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमले के मामले में विपक्ष ने बीजेपी को घेरा है और हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है, लेकिन अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
स्वाति मालीवाल केस
स्वाति मालीवाल ने दावा किया है कि सीएम हाउस के सीसीटीवी के साथ छेड़छाड़ करवाई जा रही है। दिल्ली के पुलिस के अधिकारी शनिवार देर शाम को स्वाति घर गए और उनसे बातचीत की।
इजराइल, गजा और अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने माना है कि फ़लस्तीनी दर्द में हैं और ग़ज़ा में मदद की ज़रूरत है। दावा किया जा रहा है कि बाइडन इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को युद्ध रोकने के लिए मना रहे हैं।
About Author
You may also like
गुलाबी नगरी की विरासत और चैंपियन का जज्बा: 300वें वर्ष में प्रवेश कर चुके जयपुर की सड़कों पर ‘ज़ीरो हंगर’ के संकल्प के साथ दौड़ेंगी पी.वी. सिंधु
विदेश की प्रमुख ख़बरें : लीबिया के तट के पास यूक्रेनी समुद्री ड्रोन हमले में रूसी युद्धपोत मर्करी डूबा, अमेरिका ने बहरीन में अपने नागरिकों के लिए जारी की सुरक्षा चेतावनी
देश की प्रमुख खबरें : भारत-नेपाल संबंधों में नया अध्याय, पीएम मोदी और नेपाली समकक्ष बालेन शाह की द्विपक्षीय वार्ता के बाद सुरक्षा व स्वास्थ्य समेत 8 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, इधर, भारत-न्यूज़ीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ
बाबा श्याम के दर से घर लौटते वक्त काल के गाल में समाईं नौ जिंदगियां: कोटा-उदयपुर हाइवे पर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां उजड़ीं, पलभर की झपकी ने छीन लीं खुशियां
राजस्थान की धरती पर 80,000 करोड़ रुपए का विस्तार—हिंदुस्तान जिंक की 2.0 छलांग कैसे बदलिएगी वैश्विक धातु बाजार और राज्य के राजस्व का भूगोल
