
उदयपुर। विद्या भवन पॉलिटेक्निक के वार्षिक समारोह”प्रवाह” में विद्यार्थियों व आमंत्रित अतिथियों ने सुर, ताल, लय के मधुर प्रवाह को तो प्रवहित किया ही, शोध,नवाचार, उद्यमिता, समरसता, स्वावलंबन, पर्यावरण सुरक्षा, नागरिकता के प्रवाह को अक्षुण्ण व अविरल बनाए रखने का संकल्प भी व्यक्त किया ।

मुख्य अतिथि उद्योगपति व विद्याभवन के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र तायलिया, उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी , सचिव गोपाल बंब सहित शिक्षाविद पुष्पा शर्मा, प्रो अरुण चतुर्वेदी, प्रो अनिल कोठारी , डॉ अनुराग प्रियदर्शी, रेवती रमण श्रीमाली, दया दवे ने युवाओं से आग्रह किया कि वे जीवन में सदैव सृजनशील बने रहे तथा अपनी प्रतिभा व श्रम से समाज विकास में सहभागी बने।


कार्यक्रम में संस्था के पूर्व विद्यार्थियों मिस अर्थ इंडिया विजेता मॉडल विप्रा मेहता, सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर रुचिका जैन, उद्यमी पूजा पानेरी, इवेंट प्रबंधक परितोष , तकनीकीविद हरीश माथुर, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के वरिष्ठ अधिकारी नवीन व्यास ने कहा कि हुनर , मेहनत व अनुशासन से जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर विविध गतिविधियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए। कंप्यूटर साइंस संकाय की कनिष्का पुरोहित को बेस्ट गर्ल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग संकाय के अमन मिश्रा को बेस्ट बॉय का खिताब दिया गया।
प्रारंभ में प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने पॉलिटेक्निक की विकास यात्रा को प्रस्तुत करते हुए अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम समन्वयक प्रकाश सुंदरम ने आभार व्यक्त किया। संयोजन सोनू हीरावत, अक्सा खान व टीम ने किया।
About Author
You may also like
दिवाली की वो रात…अफसरों की अदाएं अपनी जगह, पर चौराहों पर खड़े उन जवानों के पसीने को सलाम करना जरूरी है
उदयपुर में दीपावली : एक दीया, झील का पानी और रात का परिधान
उदयपुर में दीपोत्सव का पैगाम : स्वर्ण-रजत से सजीं माता महालक्ष्मी, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; 10 नवंबर को सजेगा विशाल अन्नकूट
पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने परिवार सहित किए महालक्ष्मी के दर्शन: मेवाड़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
उदयपुर के 451 साल पुराने महालक्ष्मी मंदिर में सवा 8 लाख की पोशाक : कमल नहीं, गुप्त सफेद हाथी पर विराजती हैं माता, भोर से उमड़ा आस्था का सैलाब
