नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें एम्स के प्राइवेट वॉर्ड में एडमिट किया गया है और यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
आडवाणी जी के भर्ती के पीछे कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
हाल ही में लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद बीजेपी के कई बड़े नेता आडवाणी से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे थे। इससे पहले मार्च महीने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।
लालकृष्ण आडवाणी ने 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के कराची में जन्म लिया था और सन् 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं और 1999 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी रहे हैं।
About Author
You may also like
वोट के बिना भी घर की दहलीज पर दस्तक : उदयपुर के पार्षद आकाश वागरेचा की मिठास भरी सियासत
चेन्नई बंदरगाह पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: मलेशिया तस्करी हो रहा 7.72 करोड़ रुपये का 12.87 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त; ‘पेपर लैमिनेट रोल’ की आड़ में छिपाकर भेजी जा रही थी खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार
बर्थ डे पार्टी के पर्दे के पीछे की कहानी : जब सालगिरह के मंच पर बंधी समानांतर सियासत की पटकथा
दिवाली की वो रात…अफसरों की अदाएं अपनी जगह, पर चौराहों पर खड़े उन जवानों के पसीने को सलाम करना जरूरी है
उदयपुर में दीपावली : एक दीया, झील का पानी और रात का परिधान
