उदयपुर। उदयपुर जिला के खेरोदा ग्राम निवासी शहीद मेजर मुस्तफा बोहरा को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। 21 अक्टूबर 2022 को सेना के किसी अति आवश्यक सैनिक मिशन हेतु, अरुणाचल प्रदेश में हेलीकॉप्टर से उड़ान भर रहे, उदयपुर के मेजर मुस्तफा बोहरा हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। उस सैनिक मिशन में अप्रतिम वीरता दिखाने के कारण शहीद मेजर मुस्तफा को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए शहीद मेजर मुस्तफा ट्रस्ट के उपसचिव वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आगामी 5 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले गरिमामय भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहीद मेजर मुस्तफा को मरणोपरान्त शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगी। शहीद मेजर मुस्तफा की माता श्रीमती फातेमा, पिता जकीउद्दीन बोहरा और बहिन श्रीमती अलीफिया मुर्तजा अली को महामहिम राष्ट्रपति शौर्य चक्र प्रदान करेंगी।
शहीद मेजर मुस्तफा के माता पिता को भारतीय सेनाध्यक्ष की ओर से आगामी 3 जुलाई 2024 को परिजनों सहित दिल्ली आमंत्रित किया गया है। 4 जुलाई 2024 को वॉर मेमोरियल इंडिया गेट पर भारतीय सेनाध्यक्ष द्वारा सम्मान समारोह आयोजन होगा और 5 जुलाई 2024 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू शहीद मेजर मुस्तफा के माता पिता को शौर्य चक्र से सम्मानित करेंगी।
शौर्य चक्र से सम्मानित किए जानें के उपरांत, शहीद मेजर मुस्तफा के माता पिता, दिनांक 7 जुलाई 2024 को दिल्ली से वायुयान द्वारा डबोक एयरपोर्ट उदयपुर पहुंचेंगे, जहां वल्लभनगर विधायक उदयलाल जी डांगी के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों द्वारा शौर्य चक्र प्राप्त कर लौटे हुए शहीद मेजर मुस्तफा के माता पिता और परिजनों का भव्य स्वागत किया जाएगा।
*नोट: विस्तृत जानकारी के लिए शहीद मेजर मुस्तफा की माताजी श्रीमती फातेमा के मोबाइल नंबर 9660377053 से प्राप्त की जा सकती है।शहीद मेजर मुस्तफा की फोटो और भारतीय सेना द्वारा भेजे गए पत्र की इमेज इस न्यूज के साथ संलग्न की जा रही है।*
About Author
You may also like
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
उदयपुर में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या का मामला : गोवा से पकड़े गए मुख्य आरोपी, कुल 3 गिरफ्तार
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
