- प्रेजिडेन्शियल ग्लास बॉक्स सुईट जहां से ‘पैनॉरामिक व्यू’ नजर आता है
- बेटी ईरा खान की शादी के उदयपुर में होने है फंक्शन
उदयपुर। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान 12 साल बाद फिर उदयपुर आ रहे है। इस बार उनके आने का कारण उनकी बेटी ईरा खान के उदयपुर में 8 से 10 जनवरी को होने वाले वेडिंग फंक्शन है। हाई प्रोफाइल इस वेडिंग को लेकर आमिर खान शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे परिवार के साथ उदयपुर पहुंच जाएंगे। ताज अरावली में होने वाली इस रॉयल वेडिंग के लिए आमिर खान प्रेजिडेन्शियल ग्लास बॉक्स सुईट में रूकेंगे। इस सुईट की खासियत यह है कि यहां से ‘पैनॉरामिक व्यू’ नजर आता है।
आमिर खान के बेटे ईरा खान-नुपुर शिखरे मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके है और इसके बाद हुई मैरिज पार्टी में देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी व उनकी पत्नी नीता अंबानी ने भी शिरकत की थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि उदयपुर में भी इस शाही शादी में भाग लेने कई बॉलीवुड सितारों सहित उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल हो सकती है। होटल के सारे 176 कमरे मेहमानों के लिए बुक किए जा चुके है। मेहमान 7 से उदयपुर आएंगे जिनकी अगवानी आमिर खान अपने परिवार के साथ करेंगे इसके लिए वे तैयारियां देखने खुद ही कल उदयपुर पहुंच जाएंगे।
ज्ञातव्य है कि आमिर खान इससे पहले वर्ष 2012 में उदयपुर आए थे। करीब 12 साल बाद वे उदयपुर आ रहे है। वर्ष 2012 में ‘तमन्ना’ फिल्म की लोकेशन देखने उदयपुर आए थे और दोपहर 3.30 बजे पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन से जैसलमेर रवाना हो गए थे।
(Visited 245 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन में की शिरकत: कहा—अंतिम व्यक्ति की खुशहाली ही असली रामराज्य, विकसित भारत के संकल्प को राजस्थान करेगा साकार
राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत: शेखावाटी भ्रमण के दौरान सीने में उठा था तेज दर्द, हार्ट अटैक की आशंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: वीर जवानों के संग त्योहार मनाने की परंपरा रखेंगे जारी
चौराहे पर बदली खाकी की छवि : दिवाली की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक सुधारने खुद सड़क पर उतरीं डिप्टी छवि शर्मा
उदयपुर के अशोक नगर में नाकोड़ा भैरव की महाआरती : राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और विधायक ताराचंद जैन सहित उमड़े श्रद्धालु

