नारायण सेवा ने मनाया संस्थापक दिवस, संस्थापक कैलाश ‘मानव’ का अभिनन्दन


उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान में संस्थापक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रेम निजावन दिल्ली, माया गुप्ता ग्वालियर, प्रेमवल्लभ फरीदाबाद, संध्या त्यागी व कार्यकर्ताओं ने संस्थापक कैलाश ‘मानव’ का अभिनन्दन किया। मानव ने अपने उद्बोधन में दिनचर्या को सेवा के साथ जोड़कर जीवन को सार्थक करने करने का आग्रह किया।

कमला देवी अग्रवाल, जगदीश आर्य व देवेन्द्र चौबीसा ने मानव जी की  सेवा यात्रा के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। संचालन महिम जैन ने व धन्यवाद ज्ञापन नरेन्द्र सिंह चौहान ने किया।

(Visited 82 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply