
उदयपुर। पशुपालन डिप्लोमा विद्यार्थी को पशुपालकों को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखना चाहिए। जहां पर आपका पदस्थापित होता है उन क्षेत्र के पशुपालकों को आपसे अनेक अपेक्षाएं होती है।
अतः आप समय पाबन्दता के साथ विभागीय कार्यक्रम योजनाओं से पशुपालकों को पूर्ण रूप से लाभान्वित कर उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरने का प्रयास करें। यह बात संस्थान के उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने संस्थान में आयोजित पशुपालन डिप्लोमा कार्य के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई समारोह में पशुपालन पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण का महत्व बताते हुए कही।
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पदमा मील व डॉ. ओमप्रकाश साहू ने विभागीय कार्यक्रम योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
About Author
You may also like
मेवाड़ी परम्परा से हुआ ब्रिक्स देशों के विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत: सिटी पैलेस से हुए अभिभूत
बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ नारायण सेवा संस्थान में शिव कथा का विराम
भगीरथ की तपस्या से सीखें धैर्य और लोकसेवा का संकल्प: प्रशांत अग्रवाल
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
स्कून्यूज़ मेमोरियल अवॉर्ड्स–2026 : दिवंगत महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ की स्मृति में दिए गए प्रतिष्ठित शिक्षा सम्मान
