उदयपुर। हिरणमगरी में सेटेलाइट अस्पताल में जनजाति नेता एवं पूर्व विधायक स्व. खेमराज कटारा की मूर्ति के अनावरण से पहले उदयपुर की सियासत से कई संदेश निकले हैं। भाजपा शहर जिला ने मूर्ति अनावरण के विरोध का निर्णय किया। विरोध हुआ भी। प्रदर्शन भी हुआ। कुछ छुटभैया नेताओं ने अपनी सियासी रील बनाकर वायरल कर दी।
इस बीच भाजपा के ही कुछ लोगों ने विरोध का भी विरोध हुआ। पूर्व पार्षद विजयप्रकाश विप्लवी, दिनेश माली और दिनेश गुप्ता ने हकीकत बयान की। स्व. खेमराज कटारा के योगदान को याद किया। विरोध के लिए विरोध करने का भी विरोध किया। लोगों ने इन नेताओं की बात की सराहना की। इन लोगों मौजूदा बिगड़ती सियासत के माहौल में सैद्धांतिक सियासत का संदेश दिया। इन तीनों पूर्व पार्षदों ने अपनी सियासत से एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों की याद ताजा कर दी। जिन्होंने कहा था-सरकारें आएंगी, सरकारें जाएंगी, ये देश रहना चाहिए और देश का लोकतंत्र जिंदा रहना चाहिए।
अब अगला सवाल यह है कि उदयपुर के शहर के चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाएं क्या अच्छी हालत में हैं? क्या उनकी नियमित सफाई होती है? विरोध करने वाले क्या इन प्रतिमाओं को लेकर कभी अपने ही जिम्मेदारों के पास पहुंचे हैं? उदयपुर में ज्यादातर प्रतिमाएं नगर निगम में भाजपा के 30 सालों के बोर्ड में ही लगी है। अब आप ही तय कीजिए प्रतिमाओं को लेकर होने वाली राजनीति किस स्तर की होनी चाहिए?
About Author
You may also like
महफ़िल में जिनका ज़िक्र नहीं, वो ही चराग़ जलते रहे…बीजेपी में वो चराग कौन हैं पढ़िए हबीब की रिपोर्ट
कुमावत समाज का अनंत चतुर्दशी सामूहिक उद्यापन : 40 जोड़ों ने 14 पंडितों के सान्निध्य में किया पूजन-हवन
उदयपुर में शनिवार को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली : नाकोड़ा नगर और सौभाग्य नगर समेत 25 से अधिक कॉलोनियों में गुल रहेगी बत्ती
लोकतंत्र को तबाह करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, ज्ञानेश कुमार सरकारी गवाह बनें : इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी का तीखा हमला
सड़क पर सियासत नहीं, सख्ती : कुर्सी संभालते ही उदियापोल के मोर्चे पर उतरे मेयर पारस सिंघवी
