
उदयपुर। वंचित समाज इंसाफ पार्टी की ओर से ताराचंद द्वारा मुस्लिम बस्तियों को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष शोएब सिंधी के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन की प्रतियां पुलिस अधीक्षक और संबंधित थानाधिकारी को भी भेजी गई हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सार्वजनिक रूप से मुस्लिम बस्तियों के संदर्भ में ‘मिनी पाकिस्तान’ जैसे भ्रामक और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पार्टी का कहना है कि इस तरह की शब्दावली से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। लोकतंत्र में राजनीतिक विचारधारा की स्वतंत्रता है, लेकिन किसी समुदाय विशेष के निवास क्षेत्रों को लेकर विभाजनकारी भाषा का प्रयोग अनुचित है।
पार्टी द्वारा रखी गई प्रमुख मांगें:
निष्पक्ष व तथ्यात्मक जांच: संबंधित बयानों, उपलब्ध वीडियो और ऑडियो साक्ष्यों की गहनता से जांच की जाए।
कानूनी कार्रवाई: यदि बयान कानून का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
सार्वजनिक माफी: संबंधित व्यक्ति से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मंगवाई जाए ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।
भविष्य में रोकथाम: भविष्य में किसी भी धर्म, समुदाय या बस्तियों के प्रति ऐसी विभाजनकारी भाषा के प्रयोग पर रोक लगाने के कदम उठाए जाएं।
बुनियादी सुविधाएं व सुरक्षा: शहर की मुस्लिम बस्तियों में सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, रोशनी और सीवरेज जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
पार्टी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष से द्वेष रखना नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक सम्मान और शांति व्यवस्था को बनाए रखना है।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला : राम-कथा, वृंदावन की धूल और निम्बार्क मैदान में उतरा देवलोक
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में मुनि आदित्य सागर का सान्निध्य, कहा– व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर निर्भर
उदयपुर: नगर निगम के 80 पार्षदों के मोबाइल नंबरों की सूची अब यहां देखिए
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
