
उदयपुर। एक ओर सरकार डिजिटल इंडिया और आधुनिक प्रशासन का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य ‘जनगणना’ के प्रशिक्षण में जुटे कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। RCA कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण में नगर निगम के 14 कार्मिकों को भीषण गर्मी के बीच नारकीय परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है।
प्रशिक्षण केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बावजूद कक्षों में कूलर और पंखों की कोई व्यवस्था नहीं है। बंद कमरों में उमस और गर्मी के कारण कर्मचारियों का हाल बेहाल है। कार्मिकों का कहना है कि ऐसे माहौल में एकाग्रता के साथ प्रशिक्षण लेना और तकनीकी कार्य करना लगभग असंभव हो गया है।
वार्ड सभाओं में भी बदहाली का मंजर
प्रशिक्षण के साथ-साथ वार्ड सभाओं की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। वार्ड 55 में आयोजित कैंप के दौरान सामुदायिक भवन पर ताला जड़ा मिला, जिसके कारण कर्मचारियों को खुले में एक पेड़ की छाया के नीचे बैठकर कार्य करना पड़ा। वहां न तो बैठने के लिए कुर्सी थी और न ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था।
अधिकारियों की चुप्पी से बढ़ा रोष
हैरानी की बात यह है कि कर्मचारियों ने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप और उच्चाधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया या राहत नहीं मिली है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशिक्षण स्थल और वार्ड कैंपों में लू एवं गर्मी से बचाव के इंतजाम नहीं किए गए, तो गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा हो सकता है।
“बिना पंखे और पानी के ऐसी भीषण गर्मी में जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य करना कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। प्रशासन को तुरंत इस पर संज्ञान लेना चाहिए।” — पीड़ित कर्मचारी
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
