रामनगर, वाराणसी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाराणसी के रामनगर में निर्मित एक अत्याधुनिक वृद्धाश्रम का उद्घाटन करेंगे। 100 बेड की क्षमता वाला यह वृद्धाश्रम बुजुर्गों के लिए सम्मानजनक और सुविधापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस परियोजना का निर्माण Northern Coalfields Limited (NCL) द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत किया गया है। वाराणसी समाज कल्याण विभाग ने इसके संचालन का उत्तरदायित्व तारा संस्थान, उदयपुर को सौंपा है। उल्लेखनीय है कि तारा संस्थान पहले से ही प्रयागराज, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (मुमुक्षु भवन) और उदयपुर में वृद्धाश्रमों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस है भवन
संस्थान के सचिव दीपेश मित्तल ने बताया कि यह तीन मंजिला भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है:
आवास क्षमता : इसमें 6 डोरमेट्री (प्रत्येक में 12 बेड) और 46 डबल ऑक्यूपेंसी कमरे हैं।
भोजन और सत्संग : एक साथ 84 लोगों के बैठने की क्षमता वाला डाइनिंग हॉल, आधुनिक मॉड्यूलर किचन और धार्मिक गतिविधियों के लिए एक विशाल हॉल उपलब्ध है।
स्वास्थ्य सेवा : महिला एवं पुरुष आवासियों के लिए अलग-अलग समर्पित मेडिकल वार्ड बनाए गए हैं।
वर्तमान स्थिति और सहयोग
वर्तमान में इस आश्रम में 106 आवासी रह रहे हैं, जिनकी सेवा के लिए 30 सदस्यों का स्टाफ तैनात है। इस परियोजना के संचालन में दिल्ली के सिग्नेचर ग्लोबल का भी CSR प्रोग्राम के तहत महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
“प्रधानमंत्री जी द्वारा इस वृद्धाश्रम का उद्घाटन होना हमारे लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है। यह बुजुर्गों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन के प्रति हमारे संकल्प का प्रतीक है।”
— कल्पना गोयल, संस्थापक एवं अध्यक्षा, तारा संस्थान
इस गरिमामयी समारोह में तारा संस्थान की अध्यक्षा कल्पना गोयल और सचिव दीपेश मित्तल आवासियों के साथ उपस्थित रहेंगे।
About Author
You may also like
होटल एसोसिएशन उदयपुर चुनाव : सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए जतिन श्रीमाली ने ठोकी ताल, पुराने सराहनीय कार्यकाल और अनुभव के दम पर मैदान में
राजस्थान में जिंक इंडस्ट्रियल पार्क को रफ्तार : हिंदुस्तान जिंक और सल्फोजाइम एग्रो के बीच MoU, सस्टेनेबल मेटल रिकवरी को मिलेगा बढ़ावा
उदयपुर में बिजली निगम की घोर लापरवाही : भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, बैठकों में मशगूल अफसरों की नाक के नीचे जनता त्रस्त
वैश्विक पटल पर गूंजा भारत का डंका : सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित पीएम बने नरेंद्र मोदी] दुनिया के राष्ट्रध्यक्षों ने दी बधाई
इंटरनेशनल बुलेटिन : खाड़ी देशों से आई दर्दनाक और बड़ी खबरें, ट्रंप की एंट्री से ईरान-इसराइल युद्ध पर लगा ब्रेक

