
हैदराबाद/उदयपुर।
कोयंबटूर से उदयपुर जा रही एक फ्लाइट में महिला केबिन क्रू मेंबर्स के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय एक बिजनेसमैन पर आरोप है कि उसने उड़ान के दौरान अपने मोबाइल कैमरे से महिला क्रू मेंबर्स की आपत्तिजनक तरीके से तस्वीरें लीं और उन पर कैमरा ज़ूम किया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 24 अप्रैल की है। एयरलाइन स्टाफ द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी यात्री नशे की हालत में था। फ्लाइट के लैंड होते ही आरोपी को विमान से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने एयरलाइन कर्मचारियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से किया गया कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यात्री कोयंबटूर में अपना व्यवसाय चलाता है और उदयपुर की यात्रा पर था। हालांकि, आरोपी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने कोई फोटो नहीं खींची है, लेकिन पुलिस मोबाइल की जांच और अन्य गवाहों के आधार पर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।
आरजीआई एयरपोर्ट आउटपोस्ट पुलिस में इंडिगो प्रतिनिधि ओमप्रकाश द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी प्रवीण अपने मोबाइल फोन से महिला क्रू मेंबर्स के चेहरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर कैमरा ज़ूम करके उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें ले रहा था। जब उसे रोकने की कोशिश की गई, तो उसने आसपास मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया।
केबिन क्रू द्वारा बार-बार दी गई चेतावनियों के बावजूद आरोपी के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। उसकी हरकतों से यात्रियों और स्टाफ में भारी असुरक्षा और असहजता का माहौल बन गया, जिसके बाद एक सह-यात्री ने भी औपचारिक रूप से उसकी शिकायत दर्ज कराई। स्थिति को बिगड़ता देख पायलट और क्रू ने विमान के उड़ान भरने से पहले ही आरोपी को डि-बोर्ड (विमान से बाहर) करने का कड़ा फैसला लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
राजस्थान निकाय चुनाव : 39 जिलों की 162 निकायों में लोकतंत्र का उत्सव, सुबह से कतारों में दिखे वोटर, 57 लाख से अधिक लोग चुनेंगे शहर की सरकार
