
उदयपुर। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 9 से 15 अगस्त तक प्रस्तावित हर घर तिरंगा- 2024 अभियान के दौरान फतहसागर पाल पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की ओर से देशभक्ति संध्या का आयोजन किया गया।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसमें अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु केन्द्र द्वारा फतहसागर पाल पर रविवार की शाम पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की ओर से देशभक्ति संध्या का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम लाखा वारसिंह ने अलगोजा ढोलक के साथ कच्छी भजनों में गांव देहात में प्रचलित देश भक्ति को गीत ‘‘तिरंगों पांजी सान आ, तिरंगों पांजी जान आ…..’’, ‘‘भारत मुही जो वालोता वन आ। भारत मुहिजो मिट्ठू वतन आ, भारत पांजो देस रे…..’’ के माध्यम से व्यक्त किया। उसके बाद मिर्जा अकबर द्वारा ‘‘मेरा भारत देश है महान’’ तथा ‘‘अमर आजादी आई रे मूंगा मौला री….’’ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। बाड़मेर से आए गाजी खां मांगणियार एवं दल द्वारा घूम तिरंगा घूम, खादी रो चरखो घूम….’’ प्रस्तुत किया। उसके बाद गोवर्धन नाथ कालबेलिया दल द्वारा कालबेलिया नृत्य प्रस्तुति दी गई। अंत में म्यूजिक मेकर्स ग्रुप द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। सिंगर मुरलीधर एवं डी.सी. चौहान द्वारा प्रीत जहां की रीत सदा…., जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया…, हर कर्म अपना करेंगे… प्रस्तुत किया तो दर्शक रोमांचित हो उठे।

उसके बाद मेरा रंग दे बसंती चोला…., कर चले हम फिदा… देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। उसके बाद सिंगर नीतू द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगो प्रस्तुत किये, जिसे सुन दर्शक मोहित हो गये। उसके बाद देश रंगीला-रंगीला, सुनो गौर से दुनिया वालो… गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कीर्ति राठौड़ मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद थे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश चांदवानी ने किया।
केंद्र के पवन अमरावत उपनिदेशक (कार्यक्रम) ने बताया कि केन्द्र द्वारा आगामी 13 अगस्त मंगलवार की सुबह फतहसागर से विद्याभवन उच्च माध्यमिक विद्यालय तक भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली के बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन तथा स्वतंत्रता सैनानियों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
साथ ही अजमेर, डूंगरपुर, राजसमंद में तिरंगा रैली, क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसके साथ ही जोधपुर में 13 अगस्त को भव्य तिरंगा रैली तथा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 14 एवं 15 अगस्त को सूचना केन्द्र में देश की आजादी हेतु शहीद देशभक्तों के उपर बनाए गए पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इसी क्रम में 14 एवं 15 अगस्त को बागोर की हवेली एवं शिल्पग्राम मुख्य द्वार को तिरंगामयी लाईटों से सजाया जाएगा।
आमजन से आह्वान किया जाता है कि सभी अपनी फोटो तिरंगे के साथ लेकर हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर एवं सोशल मीडिया पर अपलोड करें।


About Author
You may also like
उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट सख्त : प्रदूषण और अतिक्रमण की खबरों पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
सियासी कड़वा सच : जब ऊर्जा मंत्री के सामने ही गुल हो गई ‘पावर’, तो आम जनता की कौन सुनेगा सरकार?
जयपुर में मौत का बेसमेंट : गांधी पथ वेस्ट में मिट्टी ढहने से बिहार की 3 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत, 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया
होटल एसोसिएशन उदयपुर चुनाव : सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए जतिन श्रीमाली ने ठोकी ताल, पुराने सराहनीय कार्यकाल और अनुभव के दम पर मैदान में
उदयपुर की प्रमुख खबरें : रफ्तार के कहर ने छीनी युवक की जिंदगी, डिजिटल क्रांति में सुविवि ने रचा इतिहास, 17 जून को मोहन भागवत का दौरा
