फोटो : कमल कुमावत

उदयपुर। दीपावली मेला 2024 के दौरान गुरुवार की रात कुछ ऐसी रही, जिसे उदयपुरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे। सांस्कृतिक धरोहरों से सजी इस डांस नाइट में किंग्स युनाइटेड ग्रुप ने मंच पर ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई अपने पैर थिरकने से रोक नहीं सका। स्वस्तिक डांस ग्रुप भोपाल के साथ जबरदस्त जुगलबंदी ने इस सांस्कृतिक संध्या को चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना “देवा श्री गणेशा” के साथ हुई, जिसमें किंग्स युनाइटेड के कलाकारों ने अपने बेहतरीन मूव्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद ‘मल्हारी’ और ‘राम जी की चाल देखो’ जैसे जोशीले गानों पर दर्शकों ने खुद को नाचने से रोक नहीं पाया। ये रात जितनी रंगीन थी, उतनी ही रोमांचक भी।

नगर निगम सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या के अनुसार, इस डांस नाइट का आयोजन शहर के दीपावली मेले को एक नई पहचान देने के लिए किया गया था। “इस साल किंग्स युनाइटेड ग्रुप ने मेले की धड़कन को और भी तेज कर दिया। हर एक प्रस्तुति में उनकी मेहनत और डांस की कला झलकती रही,” उन्होंने कहा।

किंग्स युनाइटेड : विश्व विजेता डांस ग्रुप
किंग्स युनाइटेड ग्रुप के कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद, जो खुद कई हिंदी, मराठी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं, ने इस मेले को अपनी अद्वितीय शैली से सजाया। 2020 में वर्ल्ड ऑफ डांस के विजेता रह चुके इस ग्रुप ने एनबीसी वर्ल्ड ऑफ डांस में भारत का नाम रोशन किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए सुरेश मुकुंद की जीवन यात्रा पर फिल्म “एबीसीडी 2” भी बनी, जिसमें वरुण धवन ने उनका किरदार निभाया।
स्वस्तिक डांस ग्रुप की शुरुआत और हॉट स्पाइस का रेट्रो डांस

इस संगीतमयी रात की शुरुआत स्वस्तिक डांस ग्रुप भोपाल द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। उसके बाद बूगी वूगी फेम हॉट स्पाइस डांस ग्रुप ने रेट्रो डांस की प्रस्तुतियों से माहौल में नॉस्टैल्जिया घोल दिया। ‘महबूबा ओ महबूबा’ और ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ जैसे रेट्रो हिट्स पर दी गई प्रस्तुतियों ने शहरवासियों का दिल जीत लिया।
लाफ्टर नाइट का इंतजार

मेला प्रेस समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई ने बताया कि शुक्रवार को मेले में कॉमेडी स्टार केतन सिंह का कार्यक्रम होगा, जो अपनी मजेदार कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने का वादा कर रहे हैं। उदयपुरवासी इस लाफ्टर नाइट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस म्यूजिकल और डांस नाइट ने न केवल दीपावली मेले को एक नई ऊर्जा दी, बल्कि शहरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय शाम भी साबित हुई।
About Author
You may also like
भारतीय भूगोल चिंतन को मिली नई ऊंचाई: ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स, इंडिया’ (NAGI) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उदयपुर के प्रख्यात विद्वान प्रो. पी. आर. व्यास
उदयपुर नगर निगम को कोर्ट से बड़ा झटका : टाउनहॉल स्थित हाथीवाला पार्किंग की 2.15 लाख की सिक्योरिटी राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के आदेश
जिला परिषद चुनाव के 47 वार्डों का सियासी विश्लेषण : सीधे मुकाबले और सामान्य सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त, तो त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय संघर्ष व एसटी आरक्षित वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी
उदयपुर जिला परिषद चुनाव का सियासी गणित : बदलाव की चाहत के बीच वोटों के बिखराव की पहेली
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि : एक ही किडनी और दुर्लभ जन्मजात विकृति (MRKH सिंड्रोम) से पीड़ित 18 वर्षीय युवती की सफल सर्जरी
