
उदयपुर। महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती के अवसर पर सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट (रजि.) उदयपुर एवं ज्योतिबा फुले टीटी कॉलेज, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच, टाउनहॉल में विविध कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, जागरूकता और प्रेरणा का प्रसार करना रहा।
प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि इस अवसर पर महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले के जीवन और समाज सुधार के प्रयासों पर आधारित फिल्म ‘फुले’ का प्रदर्शन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
फिल्म प्रदर्शन के पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने की। मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्योतिबा फुले जागृति मंच) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि हुक्मचंद गर्ग (निदेशक, गुरुकुल पैरामेडिकल कॉलेज, डबोक), तुलसीराम लोहार एवं मोटिवेशनल स्पीकर नवनीत नागर उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत संस्थापक दिनेश माली, अध्यक्ष लोकेश चौधरी, महासचिव सूर्य प्रकाश सुहालका सहित अन्य पदाधिकारियों ने उपरणा, पगड़ी एवं साहित्य भेंटकर किया। संचालन राजेन्द्र सेन ने किया।

मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले ने भारत में पहला बालिका विद्यालय खोलकर नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया तथा अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर देश की पहली महिला शिक्षिका बनाया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और छुआछूत के खिलाफ आंदोलन कर नई चेतना जगाई।
मोटिवेशनल स्पीकर नवनीत नागर ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास और धैर्य के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में करीब 800 लोगों की उपस्थिति में ओबीसी समाज के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 161 प्रतिभावान विद्यार्थियों का उपरणा, प्रशंसा पत्र एवं साहित्य देकर सम्मानित किया गया। उदयपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं समाजजन शामिल हुए। लगभग 40 ओबीसी संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने समाज की एकता को दर्शाया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं युवा अध्यक्ष डॉ. दिवाकर माली, रतनलाल गुर्जर, किसन राव, दिनेश कुमार माली एवं भेरुलाल भोई ने संभाली। महिला प्रदेशाध्यक्ष मणीबेन पटेल, गंगा देवी माली, शर्मिला माली, पूजा टेलर, मंजू सुथार एवं अर्चना भाटी ने आगंतुकों का तिलक एवं उपरणा से स्वागत किया।
अंत में भेरुलाल भाई ने सभी से अपील की कि उतना ही भोजन लें जितना खा सकें और भोजन व्यर्थ न करें। उन्होंने स्वयं खड़े होकर लोगों को झूठा भोजन न छोड़ने के लिए प्रेरित किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

About Author
You may also like
जब श्रद्धांजलि शब्दों से आगे बढ़कर बनेगी किसी की जिंदगी… प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्यतिथि पर होगा महा रक्तदान शिविर
परिंदों के मसीहा की जबरदस्त कहानी : केन्या के ‘नैरोबी बर्डमैन’ रोजर्स ओलू मगुथा, जो कचरे के ढेर से प्लास्टिक चुनते हुए बचाते हैं घायल पक्षियों की जान
आंखों में उम्मीद और चेहरों पर राहत की मुस्कान : हिंदुस्तान जिंक और ममता एचआईएमसी ने आदिवासी अंचलों तक पहुंचाई स्वास्थ्य की संजीवनी
उदयपुर: एसीबी का बड़ा धमाका, संयुक्त निदेशक के लिए 30,000 रुपये की घूस लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी मौके से फरार
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
