उदयपुर। जनसंपर्क सेवा के अधिकारी गौरीकान्त शर्मा उपनिदेशक पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय उदयपुर में उपनिदेशक पद पर कार्यभार संभाला।
आयुक्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग जयपुर ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए। इसमें जनसंपर्क सेवा के वर्ष 2012 बैच के अधिकारी श्री गौरीकान्त शर्मा सहायक निदेशक से उपनिदेशक पद पर पदोन्नत हुए। शर्मा उदयपुर में ही उपनिदेशक के पद विरूद्ध पदस्थ थे। पदोन्नति आदेश की पालना में शर्मा ने मंगलवार पूर्वाह्न उपनिदेशक जनसंपर्क उदयपुर के पद पर कार्यभार संभाला।
इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी मनीष जैन, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विनय सोमपुरा, लेखाधिकारी दिनकर खमेसरा व जसवंत सिंह भाटी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मणसिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी वाचस्पति देराश्री, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुनील व्यास, सहायक कर्मचारी हीरालाल शर्मा, राजसिंह सदाणा, केसरबाई सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने शर्मा का अभिनंदन करते हुए बधाई दी।
About Author
You may also like
उदयपुर कांग्रेस में पर्दे के पीछे की नूराकुश्ती : जब सिपहसालार ही जंग के मैदान से भाग खड़े हों
उदयपुर नगर निगम चुनाव: जो जीता वो ही सिकंदर… फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे में कैद प्रत्याशियों और समर्थकों के चेहरे, पढ़िए कौन कितना खुश और क्यों
वार्ड नंबर 19 : परदे के पीछे का निर्देशक और प्रतिशत के लिहाज से सबसे बड़ी जीत
पर्दे के पीछे : विरासत, संस्कारों की जीत और वार्ड 33 में खिली नई धूप
उदयपुर का नया जनादेश : सरकार तो सातवीं बार, पर बिजली गुल वही पुरानी!
