
उदयपुर। उदयपुर के कलेक्टर और राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग के एसीएस पद पर रह चुके सीनियर आईएएस अधिकारी लोक जी का आकस्मिक निधन हम सबके लिए गहरा सदमा है। वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। कलेक्टर नमित मेहता सहित सभी अधिकारियों ने आलोक जी के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि उनका जाना प्रशासनिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
आलोक जी का उदयपुर के साथ जुड़ाव गहरा था। वर्ष 2007-08 में जब वे उदयपुर के जिला कलेक्टर थे, तब उनकी दूरदर्शिता और समर्पण ने इस ऐतिहासिक नगर की प्रशासनिक छवि को नई दिशा दी। वे यहां स्वच्छ परियोजना निदेशक और टीएडी कॉपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्यरत रहे, जहाँ उन्होंने अपने कार्य के माध्यम से शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनके निधन की खबर से उदयपुर कलेक्ट्री में एक सन्नाटा सा छा गया। कलेक्ट्री के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, जिनके साथ उन्होंने वर्षों तक मिलकर काम किया, भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
उनकी यादें, उनका कार्य और उनकी सेवा की भावना हम सभी के दिलों में एक प्रेरणा के रूप में सदैव बनी रहेगी। उनके जाने से उदयपुर ने एक ऐसे नागरिक को खो दिया जो हमेशा जन-कल्याण और प्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित रहा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उदयपुर हमेशा आलोक जी के योगदान को याद रखेगा और उनके सपनों को साकार करने में आगे बढ़ेगा।
शोकाकुल उदयपुर की ओर से, श्रद्धांजलि और विनम्र नमन।
About Author
You may also like
RBSE ने बदले नियम : अब रिजल्ट के 1 साल बाद नहीं सुधरेगी मार्कशीट, विलंब शुल्क का प्रावधान पूरी तरह खत्म
उदयपुर में कांग्रेस का संगठनात्मक संवाद कार्यक्रम : बूथ स्तर पर मजबूती से ही मिलेगी चुनावों में जीत, एआईसीसी क्लस्टर हेड डॉ. मीनाक्षी ने दिया मंत्र
तारा संस्थान में वरिष्ठजन और युवा जुड़ाव कार्यक्रम : पीढ़ियों के बीच संवाद से मजबूत होंगे पारिवारिक मूल्य
राजस्थान की बड़ी सुर्खियां: जयपुर, बाड़मेर और बीकानेर में विपक्ष व संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, झुंझुनूं में नाम बदलने पर बवाल और बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा
उदयपुर में मंसूरी समाज का पांचवां प्रतिभा सम्मान समारोह : 71 होनहार विद्यार्थियों और नवनियुक्त युवाओं का हुआ भव्य बहुमान
