
उदयपुर – महाराणा भूपाल सरकारी अस्पताल ने घरेलू हिंसा का सामना कर रही महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण काउंसलिंग सेल की स्थापना की है। यह कार्यक्रम स्वाति संगठन के सहयोग से आयोजित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रभावित महिलाओं को समर्थन और संसाधन प्रदान करना है।
कार्यक्रम में कानूनी जानकारियां साझा की गईं, जिसमें कुलदीप शर्मा ने पीड़ितों के अधिकार और सुरक्षा के पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ. आर.एल. सुमन ने सुरक्षित स्थान के महत्व पर जोर दिया। स्वाती संस्थान की पूनम कथूरिया ने पीपीटी प्रेजेंटेशन और वीडियो के माध्यम से घरेलू हिंसा की पहचान और सहायता प्रक्रियाओं की जानकारी दी। पिछले एक माह में 200 से अधिक महिलाओं की पहचान की गई, जिनमें से 48 महिलाएं घरेलू हिंसा का सामना कर रही थीं।
अस्पताल के आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) में यह काउंसलिंग सेल कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, और पुनर्वास संसाधनों के साथ समग्र समर्थन प्रदान करने के लिए स्थापित की गई है। इस पहल से महिलाओं को सशक्त बनाने और घरेलू हिंसा से निपटने की दिशा में समुदाय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में 120 अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन नभ कोऑर्डिनेटर बिंदु ऑल फोंस द्वारा किया गया।
About Author
You may also like
इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरंभ, दसवीं पश्चात सीधे इंजीनियर बनने का सुअवसर
हार्दिक पांड्या की दूसरी शादी की चर्चा : मॉडल माहिका शर्मा संग उदयपुर में फेरे लेने की अटकलें, जानिए क्या है सच्चाई
नारायण सेवा संस्थान में सेवा, संवेदना और सम्मान का भावपूर्ण संगम
NEET पेपर लीक मामला : NTA एक्सपर्ट और सीनियर प्रोफेसर मनीषा मंधारे 14 दिन की CBI हिरासत में, प्रश्नपत्रों तक थी सीधी पहुंच
राजस्थान की आज की बड़ी खबरें : भीषण सड़क हादसे, लापरवाही और हादसों में कई मौतें, अजमेर पहुंचीं डिप्टी सीएम
