
18 अगस्त को 10 बजे तक प्रभावी रहेगा आदेश
उदयपुर। स्कूली बच्चों के विवाद के बाद उदयपुर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर की गई नेटबंदी 24 घंटे और बढ़ा दी गई हैं। 16 अगस्त रात 10 बजे से निलंबित की गई इंटरनेट सेवाएं अब 18 अगस्त रात 10 बजे तक बाधित रहेंगी। संभागीय आयुक्त श्री राजेंद्र भट्ट ने शनिवार शाम को इस आशय के आदेश जारी किए।
संभागीय आयुक्त श्री भट्ट ने जारी आदेश में कहा कि जिला मजिस्टेªट तथा पुलिस अधीक्षक ने सांप्रदायिक सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर इंटरनेट सेवाएं स्थगित रखने की सिफारिश की है। इसे दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने उदयपुर शहर, बेदला, बड़गांव, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली, भुवाणा क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं 18 अगस्त को रात 10 बजे तक स्थगित रखी जाएंगी।

About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दिल के विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक : धड़कनों की सरगम, विज्ञान की रोशनी और उदयपुर का गौरव
जयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने उदयपुर संभाग के लिए पंचायत अधिवक्ताओं की सूची की जारी…यहां देखिए
