
उदयपुर। पंजाब प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया और राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अविनाश गहलोत ने आज उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय का दौरा किया। वे शुक्रवार को हुई दर्दनाक घटना में गंभीर रूप से घायल देवराज मोची के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आर. एल. सुमन और प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर से मुलाकात की और देवराज के उपचार के लिए उचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल कटारिया ने देवराज के परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि इलाज में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। यदि आवश्यक हो, तो वरिष्ठ चिकित्सकों की राय के अनुसार, देवराज को दिल्ली के एम्स अस्पताल में एयरलिफ्ट करके भेजने पर भी सहमति दी गई।
राज्यपाल कटारिया ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और चिकित्सकों को बेहतर उपचार और स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरवासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, शहर जिला महामंत्री डॉ. किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुंदन चौहान शामिल थे।
About Author
You may also like
मेवाड़ की परंपरा से महका कोटा : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना
महाशक्तियों की महामुलाकात : बीजिंग के रेड कार्पेट से तय होगी वैश्विक राजनीति और नई टेक-इकॉनमी की दिशा
भील बस्ती का वो अंधेरा राज : शराब, लात-घूंसे और 24 घंटे में बेनकाब हुए कातिल
सीबीएसई 12वीं बोर्ड में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का डंका, अश्विन अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप, 8 छात्राओं के आए 100 में से 100 अंक
राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में महा-फेरबदल : 187 RAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची और नवीन पदस्थापन
