
उदयपुर। हाल ही में छात्रों के बीच झगड़े के बाद हुई चाकूबाजी की घटना में घायल छात्र की हालत में अब सुधार हो रहा है। इस घटना के बाद शुक्रवार को शहर में तनाव का माहौल बन गया था, लेकिन शनिवार सुबह से जनजीवन सामान्य होने लगा है। प्रशासन और पुलिस की सख्ती और मुस्तैदी से सभी मार्गों पर निर्बाध आवागमन जारी है। संभागीय आयुक्त, आईजी, कलेक्टर, और एसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।
शहर में शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए 26 कार्यपालक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द पोसवाल ने एहतियातन शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। साथ ही, राजकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
चाकूबाजी की इस घटना के बाद शहर में फैले तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। इसका उद्देश्य अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर रोक लगाना है, ताकि शहर में शांति बहाल की जा सके।
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
