
उदयपुर: कुमावत वेलफेयर सोसायटी द्वारा 30 अगस्त को समाज के 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के 80 वरिष्ठजनों (महिला व पुरुष) का ‘धरोहर अभिनंदन-सम्मान समारोह’ आयोजित किया जाएगा। इस वृहद आयोजन की तैयारियों को लेकर सूरजपोल स्थित श्री चारभुजा जी मंदिर में सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
सोसायटी के महामंत्री माणक बबेरीवाल ने बताया कि 30 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह के सफल संचालन के लिए विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन किया गया है। इनमें स्वागत समिति, भोजन निर्माण, वितरण समिति, जल व्यवस्था और पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) समिति शामिल हैं।
समाज के निर्माण में बुजुर्गों का योगदान अतुलनीय
80 वरिष्ठों का अभिनंदन: सोसायटी अध्यक्ष सुधीर कुमावत ने जानकारी दी कि श्रमजीवी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 80 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठों ने समाज को उच्च आदर्श, संस्कार और एकता का पाठ पढ़ाकर समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विशिष्ट सेवा सम्मान: कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र झालवार ने कहा कि बुजुर्ग समाज की असली धरोहर हैं और उनका अभिनंदन करना समाज के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में समाज को दीर्घकालिक एवं उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वरिष्ठों को विशेष सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।
बैठक में रहे मौजूद
तैयारी बैठक में लक्ष्मीनारायण, डूंगरसिंह, दिनेश बबेरीवाल, पंकज झालवार, राजेंद्र झालवार, नरपत सिंह मेरावंडिया, हिम्मत कवाया, ताराचंद घीया, गणेश बबेरीवाल, चतर सिंह, रोशनलाल, नरेंद्र मेरावंडिया सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में मतदान शुरू : कानोड़ और मावली में भी कतारें; 220 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
