कुमावत समाज ने की प्रतिनिधित्व की मांग : बीजेपी से 18 और कांग्रेस से 7 उम्मीदवारों का पैनल प्रस्तुत कर मांगा प्रतिनिधित्व

 

: निगम क्षेत्र के विस्तार के अनुपात में प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

: केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति गठित कर सामाजिक सक्रियता बढ़ाने का लिया निर्णय

उदयपुर। अखण्ड क्षत्रिय कुमावत समाज उदयपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज अपने समाज के दावेदारों के पक्ष में पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया एवं बीजेपी- कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं फतह सिंह राठौड़ को लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्तमान में नगर निगम उदयपुर के विस्तार के अनुपात में समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि आज प्रातः सभी समाज जनों ने फतह स्कूल स्थित हनुमान मन्दिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और वहां से पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, बीजेपी जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ से मुलाकात कर लिखित में प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए क्रमशः 18 एवं 7 प्रत्याशियों की सूची सौंपी।

कुमावत ने बताया कि प्रतिवेदन के उपरान्त मुख्य कोर कमिटी की बैठक में समाज की तैयारियों पर विचार विमर्श किया जिसमें समाज के प्रत्याशियों को मजबूती प्रदान करने हेतु एकीकृत केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति गठित करने, सम्पूर्ण उदयपुर कुमावत समाज का सामाजिक राजनैतिक जागरण सम्मेलन बुलाने, सोशल मीडिया टीम गठित करने, समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक चुनाव एवं मतदाताओं की सूचियां, वार्ड क्षेत्र एवं आवश्यक सूचनाएं पहुंचाकर सक्रिय कार्य करने, समाज की ओर से कार्यकर्ता उपलब्ध करवाने, वरिष्ठ नागरिकों को समन्वयक की भूमिका निभाने, हेतु तैयार कर समाज के सभी उम्मीदवारों को विजय दिलाने का संकल्प लिया गया।

प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व कुमावत वरिष्ठ नागरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट हरी शंकर खंडारिया, सूरजपोल पंचायत अध्यक्ष कन्हैया लाल नाहर, महामंत्री एडवोकेट भरत कवाया, मण्डी पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र तूणीवाल, तानावटी चौकी प्रतापनगर अध्यक्ष पुष्कर लाल घोड़ेला, प्रवासी समाज अध्यक्ष हरीश वर्मा, नगर महासभा अध्यक्ष युवराज नाहर, युवा शक्ति अध्यक्ष सूर्य प्रकाश घोड़ेला सहित मुकुन्दपुरा पंचायत के एडवोकेट शंकर लाल भदानीया, सुखलाल ऊंटवाल, पंकज अजमेरा, एडवोकेट भारत अजमेरा, कमल खंडारिया, प्रवासी समाज के जितेन्द्र सिंह आर्य, मोहन लाल, अरविन्द आर्य, सूरजपोल पंचायत के डूंगर सिंह बबेरीवाल, ओंकार सिंह, हरीश इंतजार ईठारा, पुष्कर राज बाबरवाल, प्रकाश हेमलता घीया, हरीश घीया, गोपाल नाहर, मण्डी पंचायत के हरीश कैक्टिया, देवेन्द्र कुमार, सकरामपुरा पंचायत के रवि टांक,नेहा टांक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी से वार्ड क्रमांक 3 से सुधीर कुमावत ,वार्ड क्रमांक 4 से सरोज कुमावत

वार्ड क्रमांक 14 से पंकज अजमेरा एवं विजय लक्ष्मी कुमावत ; वार्ड क्रमांक 22 से हरीश प्यारे लाल कुमावत ; 23 से हरीश कुमावत ; वार्ड क्रमांक 24 से 26 वर्षीय युवा विश्वविद्यालय छात्रनेता तनिश कुमावत या चेतन कुमावत ; वार्ड क्रमांक 34 से ओबीसी महिला हेमलता कुमावत या हर्षा अजमेरा ; वार्ड 38 से सीता कुमावत;वार्ड क्रमांक 66 से पुष्कर लाल कुमावत ; वार्ड क्रमांक 71 से योगेश कुमावत ;वार्ड क्रमांक 72 से यशवन्त कुमावत, वार्ड क्रमांक 74 से जितेन्द्र कुमार आर्य या ध्रुव कुमार पटवा ; वार्ड क्रमांक 75 से दुर्गेश कुमावत समाज से दावेदार प्रस्तुत की।

कांग्रेस पार्टी से वार्ड क्रमांक 14 से विजय शंकर कुमावत ; वार्ड क्रमांक 21 से रवि कुमावत,वार्ड क्रमांक 22/23 से मदन सिंह बाबरवाल; वार्ड क्रमांक 24 से दीपिका कुमावत ;वार्ड क्रमांक 25 से नेहा टांक वार्ड क्रमांक 28 से गौरव टांक वार्ड क्रमांक 75 से शिव कुमार कुमावत ने चुनाव लड़ने की मंशा जताई।

About Author

Leave a Reply