
उदयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सफल एवं सुचारू संपादन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने नगर निगम उदयपुर के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (RO), सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स (ARO) और नामांकन प्राप्ति स्थलों को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग कमरों में वार्डवार नामांकन पत्र प्राप्त करने, संवीक्षा और चुनावी प्रक्रियाओं के लिए व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं।

RO एवं ARO की नियुक्तियां तथा निर्धारित नामांकन स्थल
महापौर, उपमहापौर व वार्ड 01 से 16 (रिटर्निंग ऑफिसर) :
अधिकारी : उपखण्ड अधिकारी (गिर्वा) को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इनके सहायतार्थ वरिष्ठ प्रबंधक (आरएसएमएम उदयपुर) एवं तहसीलदार (गिर्वा) रहेंगे।
कार्यभार : महापौर, उपमहापौर व वार्ड संख्या 1 से 16 के नामांकन प्राप्त करना, संपूर्ण नगर निगम के नाम निर्देशन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतगणना व चुनाव परिणाम घोषणा संबंधी कार्य।
स्थान : कमरा नंबर 127, जिला कलक्टर कार्यालय, उदयपुर।
वार्ड संख्या 17 से 32 (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर):
अधिकारी : अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है, जिनके सहायतार्थ तहसीलदार (उदयपुर विकास प्राधिकरण, जोन-I) रहेंगे।
स्थान : कमरा नंबर 103, जिला कलक्टर कार्यालय, उदयपुर।
वार्ड संख्या 33 से 48 (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर):
अधिकारी : उपखण्ड अधिकारी (गोगुन्दा) को जिम्मेदारी दी गई है, जिनके सहायतार्थ तहसीलदार (उदयपुर विकास प्राधिकरण, जोन-III) रहेंगे।
स्थान : कमरा नंबर 106, जिला कलक्टर कार्यालय, उदयपुर।
वार्ड संख्या 49 से 64 (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर):
अधिकारी : उपायुक्त (उदयपुर विकास प्राधिकरण, जोन द्वितीय) को नियुक्त किया गया है, जिनके सहायतार्थ तहसीलदार (बड़गांव) रहेंगे।
स्थान : कमरा नंबर 125, जिला कलक्टर कार्यालय, उदयपुर।
वार्ड संख्या 65 से 80 (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर):
अधिकारी : उपखण्ड अधिकारी (बड़गांव) को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है, जिनके सहायतार्थ तहसीलदार (उदयपुर विकास प्राधिकरण, जोन-II) रहेंगे।
स्थान : कमरा नंबर 114, जिला कलक्टर कार्यालय, उदयपुर।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार संशोधित आदेश के तहत निर्धारित अधिकारी अपने-अपने तय वार्डों के नामांकन प्राप्त करने, जांचने और मतगणना से जुड़े समस्त कार्यों का निष्पादन करेंगे।
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, दर्शनार्थ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दिल के विशेषज्ञ डॉ. एसके कौशिक : धड़कनों की सरगम, विज्ञान की रोशनी और उदयपुर का गौरव
जयपुर: पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने उदयपुर संभाग के लिए पंचायत अधिवक्ताओं की सूची की जारी…यहां देखिए
