फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत कैमरे व कलम से


कैमरे की उस एक नज़र ने,
गहरा सच दिखलाया है,
हज़ार अल्फ़ाज़ों से भारी,
इक मंज़र छलकाया है।
कमल कुमावत के लेंस ने,
जो तस्वीरें क़ैद करीं,
उनमें जीत का शोर भी था,
और भीतर की मौन झड़ी।
कहीं गुलाल के लाल रंग में,
भावुक सा कोई चेहरा था,
बीते कल के ज़ख्मों पर,
आज आंसुओं का पहरा था।
सपना जब सच बनकर डोला,
आँखें भर-भर आती थीं,
सालों की घुटन भरी सिसकी,
मुस्कानों में खो जाती थी।

पर ठहर ज़रा, इन तस्वीरों में,
इक और कहानी ज़िंदा है,
सियासत के इस खेल-तमाशे में,
ज़मीर कहीं शर्मिंदा है।
चेहरों के इस मेले में,
विपक्षी भी मुस्काते थे,
जो कल तक थे बाड़ेबंदी में,
आज गले मिलने आते थे।
हाथ मिलाते, झुकते चेहरे,
पढ़ सको तो पढ़ लेना,
किस चेहरे पर क्या लिखा है,
नज़रों से ही गढ़ लेना।
कोई हार के भी खुश दिखता,
कोई अंदर से हारा था,
किसने किसको वोट दिया,
यह आँखों का इशारा था।

जश्न की इन तस्वीरों में,
सौ-सौ राज़ समाए हैं,
अपनों के खंजर हैं शामिल,
गैरों के साए हैं।
तस्वीरें चुप रह कर भी,
हर इक सच कह जाती हैं,
सियासत के गहरे पर्दों को,
बेनक़ाब कर जाती हैं!
यहां देखिए और तस्वीरें















About Author
You may also like
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन में की शिरकत: कहा—अंतिम व्यक्ति की खुशहाली ही असली रामराज्य, विकसित भारत के संकल्प को राजस्थान करेगा साकार
राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत: शेखावाटी भ्रमण के दौरान सीने में उठा था तेज दर्द, हार्ट अटैक की आशंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: वीर जवानों के संग त्योहार मनाने की परंपरा रखेंगे जारी
चौराहे पर बदली खाकी की छवि : दिवाली की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक सुधारने खुद सड़क पर उतरीं डिप्टी छवि शर्मा
उदयपुर के अशोक नगर में नाकोड़ा भैरव की महाआरती : राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और विधायक ताराचंद जैन सहित उमड़े श्रद्धालु
