उदयपुर। पेडल टू जंगल के सातवें संस्करण के तीसरे एवं आख़िरी दिन रविवार को सभी प्रतिभागी सुबह 8 बजे सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य के आराम पूरा से झंडी दिखाकर सुगना राम जाट उपवन संरक्षक, डॉक्टर बाशोबी भटनागर तथा मनोज औदीच्य ,क्षेत्रीय वन अधिकारी ने रवाना किया।

अम्बारेटी, रणा, केली, सीता माता मंदिर होते हुए 2 बजे सीतामाता वन्यजीव अभयारण के दमदमा गेट पहुँचे। इस दौरान प्रतिभागियों ने वन्य जीव अभ्यारण के अंदर कच्चे रास्ते पगडंडियों पर साइकिल चलाते हुए 35 किलोमीटर का रोमांच से भरा सफ़र पूरा किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को वन्यजीव अभ्यारण सीतामाता की स्थानीय जैव विविधता के बारे में जानकारी दी गई तथा साथ ही प्रकृति संरक्षण के संबंध में जागरूक किया गया।
अंत में वन्य जीव अभ्यारण के दमदमा गेट पर पेडल टू जंगल कार्यक्रम का समापन समारोह रखा गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री सुगना राम जाट, उपवन संरक्षक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राहुल भटनागर, अध्यक्ष ग्रीन पीपल सोसाइटी एवं भूतपूर्व वन अधिकारी ने की।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री सुगना राम जाट उप वन संरक्षक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ती है तथा स्वस्थ रहने के लिए लोगों को इस तरह के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं श्री राहुल भटनागर ने पेडल टू जंगल कार्यक्रम के दौरान आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

इस दौरान उदयपुर साइकिल क्लब के श्री नीतेश टाक एवं अन्य प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। तत्पश्चात् सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये। कार्यक्रम के अंत में प्रताप सिंह चुण्डावत भूत पूर्व वन अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। पेडल टू जंगल कार्यक्रम ग्रीन पीपल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य सहयोगी वन विभाग , उदैपुर साइक्लिंग क्लब एवं विश्व प्रकृति निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) उदयपुर रहे।
About Author
You may also like
नारायण सेवा संस्थान में आस्था का महासंगम : महिलाओं को बांटे गए छाते, वस्त्र और जल कलश; रोगियों के बीच हुआ फल वितरण
इमाम हुसैन के जायरीनों की सेवा कर रहीं 80 वर्षीय ‘उम्म जासिम’
इमाम हुसैन की शहादत पर पीएम मोदी का संदेश : बोले— सत्य, न्याय और साहस की राह दिखाती है उनकी कुर्बानी
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : देबारी स्मेल्टर में देश की पहली 250 टन क्षमता की इलेक्ट्रिक क्रेन शुरू, हर साल बचेगा 93,600 लीटर डीजल
फीफा वर्ल्ड कप में महा-धमाका : नॉकआउट स्टेज में पहुंचे 5 और धुरंधर; ब्राजील-स्विट्जरलैंड की बड़ी जीत, हैरी केन की हुंकार
