उदयपुर। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, का नवाचार इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, उदयपुर के संयोजन में महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय गोवर्धन विलास में किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक चन्द्र शेखर जोशी ने बताया कि इसका शुभारंभ 8 मई को होगा। इसके तहत प्रातः 9 बजे से विद्यार्थियों का पंजीयन प्रारंभ किया जाएगा एवं 11 बजे उद्घाटन सत्र होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई। इस कार्यक्रम हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा नियुक्त जूरी सदस्यों कृष्णा बिस्वास एवं दीपज्योति ने समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
सदस्य सचिव व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक मुरलीधर चौबीसा ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में जिले के कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी जिन्होंने सत्र 2022-23 में विज्ञान विषय के नवाचारी विचारों को निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया, उनमें चयनित 269 विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुनाथ पालीवाल ने बताया कि यह योजना स्कूली बच्चों में रचनात्मकता और नवीन सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। आयोजन में चयनित श्रेष्ठ नवाचारी विचार एवं मॉडल को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश सैनिक, जीवन लाल मेघवाल, किरण बाला जीनगर, कुसुम रावल, भूपेंद्र कौर, राजमल दक, रेणुका थिओफ़्लस, नरेश कुमार काहाल्या, ब्रजबाला शर्मा आदि प्रधानाचार्यो ने अपनी अपनी कमेटी के साथ मीटिंग कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
About Author
You may also like
Heritage of the Pink City Meets a Champion’s Spirit: P.V. Sindhu to Run for Zero Hunger on Jaipur’s Streets as the City Enters Its 300th Year
उदयपुर जिला परिषद चुनाव में सत्ता और नैतिकता का द्वंद्व : हिम्मत सिंह झाला की जीत, बीजेपी ने खोई सिद्धांत व नैतिकता, कांग्रेस को चुल्लूभर पानी की जरूरत
भावना चौधरी को मिली पीएच.डी. की उपाधि: डूंगरपुर के आसपुर क्षेत्र में भूमिगत जल में फ्लोराइड की मात्रा और उसके सतत रासायनिक उपचार पर किया शोध
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 78वां एनसीसी स्थापना दिवस व स्पिक मैके का संगीतमय आयोजन : राष्ट्रभक्ति की गूंज के साथ बिखरी मालवा की निर्गुण भक्ति संगीत की छटा
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

