राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी सड़क दुर्घटना में घायल


राजसमंद। राजसमंद विधायक दिप्ती किरण माहेश्वरी देर रात सड़क हादसे में घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, वे अपने विधानसभा क्षेत्र राजसमंद से उदयपुर आ रही थीं, तभी अमरखजी के पास रात करीब 1 बजे दुर्घटना हो गई।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, हादसे में उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है और फिलहाल उन्हें गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर में भर्ती कराया गया है। साथ ही उनके कार चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
अस्पताल प्रशासन और परिवार की ओर से बताया गया है कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

(Visited 100 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply