उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में 5 से 9 सितंबर तक ‘अपनों से अपनी बात’, दिव्यांगजन साझा करेंगे आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियां

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में आगामी 5 से 9 सितंबर तक पांच दिवसीय विशेष संवाद कार्यक्रम ‘अपनों से अपनी बात’ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे दिव्यांगजन और उनके परिजन संस्थान के माध्यम से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों, उपचार और पुनर्वास के अनुभवों को साझा करेंगे।

यह कार्यक्रम आस्था चैनल पर प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक सीधा प्रसारित होगा।

संघर्ष से स्वावलंबन तक की दास्तान

समारोह के दौरान दिव्यांगजनों की संघर्ष से लेकर आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक जीवन-यात्राओं और उनकी उपलब्धियों को प्रमुखता से मंच प्रदान किया जाएगा। साथ ही, संस्थान से जुड़े देशभर के दानदाता, सहयोगी एवं सेवाभावी प्रतिनिधि भी संवाद में हिस्सा लेकर सेवा प्रकल्पों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि ‘अपनों से अपनी बात’ का मूल उद्देश्य सेवा परिवार के जमीनी अनुभवों को सुनना, उनकी भावनाओं को समझना और आपसी संवाद के जरिए दिव्यांग सेवा के प्रकल्पों को अधिक प्रभावी व व्यापक बनाना है।

 

(Visited 8 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply