
3.5 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि दी जाएगी, एआईएमएस प्रमाणित मैराथन में देश-विदेश के धावक लेंगे हिस्सा
4 और 5 सितंबर को फील्ड क्लब, उदयपुर में आयोजित होगा बिब एक्सपो
उदयपुर। देश की प्रमुख एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण की घोषणा करते हुए इसका विशेष ‘जिंक फिनिशर मेडल’ लॉन्च किया है। 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली इस एआईएमएस (AIMS) प्रमाणित प्रतिष्ठित मैराथन के लिए अब तक 7,000 से अधिक धावक पंजीकरण करा चुके हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान कंपनी प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न प्रतिस्पर्धी श्रेणियों में 3.5 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। दौड़ पूरी करने वाले प्रत्येक धावक को हिंदुस्तान जिंक की खानों और स्मेल्टर्स की समृद्ध विरासत से प्रेरित विशेष जिंक मेडल प्रदान किया जाएगा।
तीन श्रेणियों में होगी दौड़, फतेहसागर का सुरम्य रूट
मैराथन को तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
21 किलोमीटर : हाफ मैराथन
10 किलोमीटर : कूल रन
5 किलोमीटर : ड्रीम रन एवं चैंपियन रन
फतेहसागर झील और अरावली की पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाला यह ट्रैक धावकों को प्राकृतिक सुंदरता के बीच दौड़ने का अनूठा अनुभव प्रदान करता है। गत वर्ष आयोजित दूसरे संस्करण में देश के 27 राज्यों और 6 से अधिक देशों के धावकों ने भाग लिया था।
‘रन फॉर जीरो हंगर’ का सामाजिक संकल्प
हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि यह आयोजन फिटनेस, वेलनेस और स्पोर्ट्स टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ‘रन फॉर जीरो हंगर’ के जरिए कुपोषण मुक्ति का सशक्त संदेश दे रहा है।
‘एनीबडी कैन रन’ (ADHM/ABCR) के सहयोग से आयोजित इस मैराथन से पूर्व उदयपुर, जयपुर और उत्तराखंड में आयोजित प्रोमो रन में 3,000 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।
4 और 5 सितंबर को फील्ड क्लब में बिब एक्सपो
पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए फील्ड क्लब, उदयपुर में दो दिवसीय बिब एक्सपो आयोजित किया जाएगा:
4 सितंबर: दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
5 सितंबर: सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
धावक एक्सपो में पहुंचकर अपनी रेस किट व बिब प्राप्त कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे।
About Author
You may also like
नवरात्र के आध्यात्मिक मंच से सामाजिक चेतना का विमर्श: ‘दया नहीं, दिव्यांगजनों को बराबरी का हक मिले’
विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत बने गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के कुलगुरु, उदयपुर में ही ज्वाइन किया
उदयपुर की रामलीला (डे 8) — इमोशन, ड्रामा और हनुमान जी का हाई-ऑक्टेन एक्शन!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के विवादित बयान के खिलाफ उदयपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
बाजार की पाठशाला : रिटायरमेंट के बाद चाहिए 50,000 रुपए की मासिक पेंशन? जानिए किस उम्र में कितना करना होगा निवेश
