
सायरा में बुजुर्ग मिस्त्री की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
उदयपुर। जिले के सायरा थाना क्षेत्र के रावो का सायरा गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोहनलाल मेघवाल के रूप में हुई है, जो पेशे से चुनाई मिस्त्री थे।
परिजनों के अनुसार, रविवार शाम मोहनलाल एक परिचित के साथ घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह उनका शव एक खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला।
थानाधिकारी कानाराम सिरवी ने बताया कि मृतक के सिर, गले और मुंह पर नुकीले हथियार व पत्थरों से वार के निशान हैं। मौके पर FSL और डॉग स्क्वायड की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस उस संदिग्ध व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसके साथ मोहनलाल को आखिरी बार देखा गया था।
पुलिस सिस्टम का अजीब खेल : घर खड़ी गाड़ियों के कट रहे चालान
उदयपुर में पुलिस की ऑनलाइन चालान प्रणाली (E-Challan) पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीन अलग-अलग मामलों में बिना सड़क पर उतरे ही गाड़ियों के चालान काट दिए गए:
जोधपुर से आया चालान : कलड़वास निवासी शिक्षिका ललिता मेनारिया की कार घर के बाहर खड़ी थी, लेकिन जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने ‘ओवर स्पीड’ का 1000 रुपये का चालान भेज दिया। हैरानी की बात यह है कि चालान में जिस कार की फोटो है, वह ललिता की कार की कंपनी की भी नहीं है।
हिरणमगरी निवासी प्रभुलाल सोमानी को राजसमंद पुलिस ने 7 मई को मैसेज भेजकर बताया कि उनकी गाड़ी नो-पार्किंग में खड़ी है, जबकि चालान में नियम तोड़ने का समय 8 मई की सुबह का दर्शाया गया। यानी समय से पहले ही चालान कट गया।
चित्तौड़गढ़ में ओवरस्पीड: मॉडर्न कॉम्प्लेक्स निवासी बिजनेसमैन प्रमोद खाब्या की कार उदयपुर पार्किंग में खड़ी थी, लेकिन चित्तौड़ पुलिस ने उसे वहां सड़क पर दौड़ते बताकर ओवरस्पीड का चालान थमा दिया।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, यदि आपके पास भी ऐसा कोई गलत चालान आता है, तो आप 15 दिनों के भीतर चालान मैसेज में दिए गए लिंक पर अपनी शिकायत (Appeal) दर्ज करा सकते हैं।
About Author
You may also like
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
