
उदयपुर। मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी बारिश की संभावना जताए जाने के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार को अवकाश घोषित किया है।
जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नमित मेहता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नगर निगम सीमा क्षेत्र को छोड़कर जिले के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में शनिवार को बच्चों का अवकाश रहेगा। हालांकि, विद्यालयों में कार्यरत समस्त स्टाफ को नियमानुसार अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
इसी प्रकार, एक अन्य आदेश के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में भी शनिवार को अवकाश रहेगा।
कलक्टर ने स्पष्ट किया कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित संस्था या व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
