उदयपुर: कुमावत वेलफेयर सोसायटी ने किया 79 बुजुर्ग धरोहरों का भावुक अभिनंदन, पुरानी यादें ताजा कर खिले चेहरे

उदयपुर। कुमावत वेलफेयर सोसायटी, उदयपुर के तत्वावधान में श्रमजीवी महाविद्यालय सभागार में समाज की 80 वर्ष और उससे अधिक आयु की 79 वरिष्ठ विभूतियों (धरोहरों) के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। वर्षों बाद मिले पुराने साथियों और सखियों ने जब एक-दूसरे से पुरानी यादें साझा कीं, तो पूरा माहौल भावुकता और आत्मीयता से भर उठा।

सोसायटी अध्यक्ष सुधीर कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में 80 से 100 वर्ष की आयु वर्ग के 79 बुजुर्गों का माल्यार्पण व अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ज्योति शिक्षण संस्थान के संस्थापक गिरधारी लाल सिंगलवाल रहे, जबकि अध्यक्षता सोसायटी के संरक्षक लक्ष्मी नारायण बबेरिवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर गोविंद सिंह टांक, गीता चोरमा, डॉ. भेरूलाल बातरा एवं जयदीप शिक्षण संस्थान के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमावत उपस्थित रहे।

सोसायटी महामंत्री माणक बबेरिवाल ने बताया कि सम्मानित होने वाली धरोहरों में 90 से 100 वर्ष आयु वर्ग के 17 तथा 80 से 90 वर्ष आयु वर्ग के 62 वरिष्ठ महिला-पुरुष शामिल थे।

इन प्रमुख धरोहरों का हुआ सम्मान

समारोह में कसनी बाई खण्डारिया, गिरिराज वनावडीया, लक्ष्मी बाई माननीया, राधाबाई गोठवाल, तेजसिंह केकटिया, मोहनलाल झालवार, यशोदा बाई बबेरिवाल, गणेश बाई घीया, कमला देवी तूनीवाल, रामचंद्र बातरा, भंवरी बाई बातरा, भगवती लाल रैना, शोभा देवी रैना, हरिबल्लभ अजमेरा, प्रतापी बाई सिंगलवॉल, जुगनी बाई बबेरीवाल, घनश्याम केकटिया, मनोरमा केकटिया, गोविंद सिंह टांक, रेवाशंकर खनारिया, नानी बाई खनारिया, पुष्पा देवी वनावड़िया, धनी देवी गोठवाल, टाकु बाई अड़ानिया, जगन्नाथ प्रसाद बातरा, लीला देवी बातरा, रतन लाल बातरा, लक्ष्मी नारायण बबेरीवाल, कांता देवी बबेरीवाल, ख्याली लाल धनारिया, शांता देवी धनारिया, वनिता बाई माननीया, मांगी लाल सिंघनवाल, मुन्नी देवी सिंघनवाल, जसोदा देवी साड़ीवाल, हेमकुवर खानारिया, नर्मदा देवी इठारा, घनश्याम वनावड़िया, रामी बाई धनारिया, बाबूलाल वनावड़िया, नोजी बाई भदाणीया, भंवर लाल बोहरा, लहरी देवी बोहरा, जमुना बाई देवातवाल, चंद्रकला सिंघनवाल, छगनलाल केकटिया, मंजू देवी केकटिया, दामोदर लाल गेमेरिया, सुशीला देवी गेमेरिया, प्रेम कुमारी साड़ीवाल, टीकम लाल खानारीया, कैलाश देवी खण्डारिया, छगनलाल अजमेरा, बसंती देवी अजमेरा, डॉ. बी.एल. बातरा, डॉ. श्यामा बातरा, रूपलाल दाबड़िया, रतन देवी दाबडीया, देवी प्रसाद जाजोरिया, शारदा देवी जाजोरिया, परमेश्वरलाल मंडावरा, सरोज मंडावरा, भगवती देवी आर्य, रुकमणी देवी टांक, मोहन देवी मालीवाल, मांगीलाल बातरा, मनोहरी बाई बातरा, गोपाल लाल सदुंडिया, पूर्णिमा सदुंडिया, गिरिजा देवी अजमेरा, गोपाल दास जालंधरा, ललित नारायण केकटिया, मनसा देवी केकटिया, मोहनलाल गोठवाल, मांगी बाई गोठवाल, नाथीबाई झालवार, केसर देवी झालवार, जसोदा देवी इठारा एवं शांता देवी टांक का अभिनंदन किया गया।

समारोह के दौरान समाज के भामाशाहों एवं सक्रिय सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन संयोजक सुरेंद्र झालवार ने किया तथा सोसायटी मंत्री पंकज झालवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर नरेंद्र इठारा, नरपतसिंह मेरावण्डिया, मांगीलाल खटवड़, निशांत बबेरीवाल, गणेश लाल बबेरिवाल, ताराचंद घीया, प्रकाश इठारा, राजेंद्र झालावार, सपना झालावार, किशन झालवार, दिनेश बबेरिवाल, पुष्कर राज बाबरवाल, हिम्मत क्वाया, डूंगर सिंह बबेरिवाल, युगल किशोर नाहर, रोशन बबेरिवाल, मानक लाल अदानिया, रमेश बबेरिवाल, चतर सिंह बबेरिवाल, प्रमोद पालड़िया, ब्रजमोहन इठारा, सरोज पालड़िया एवं कैलाश देवी झालवार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

 

About Author

Leave a Reply