
उदयपुर। आगामी 11 सितम्बर को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार से पार्षद पद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया। इसी क्रम में वार्ड 72 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेश वैष्णव ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया।
वैष्णव ने कालकामाता रोड, आदर्श नगर और माधव कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रचार किया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने प्रत्याशी का स्वागत भी किया।
जनसम्पर्क के दौरान नरेश वैष्णव ने क्षेत्र के वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया तथा वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के विकास कार्यों से संबंधित पत्रक लेकर मतदाताओं तक पहुंचे और सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
वैष्णव ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सहयोग और आशीर्वाद मिलने पर वार्ड के विकास को गति देने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। जनसम्पर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इस मौके पर नितिन चितौडा, पियुष जैन, कमलेश कुमावत, मनोज वैष्णव, एडवोकेट क्षेत्रपाल सिंह, जगदीश पालीवाल, भरत मेघवाल, सुरेश रावत, भरत वैष्णव, राजेश चितौडा, कैलाश लखारा, आकाश चौधरी, अर्जुन चितौडा, जितेन्द्र जैन सहित कार्यकर्ता मतदान की अपील करते हुए चल रहे थे।
About Author
You may also like
उदयपुर: कुमावत वेलफेयर सोसायटी ने किया 79 बुजुर्ग धरोहरों का भावुक अभिनंदन, पुरानी यादें ताजा कर खिले चेहरे
अतुल्य संकल्प: क्या उदयपुर को नई दिशा देंगे अतुल?
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड-5 में आकाश वागरेचा की जमीनी मोर्चाबंदी, ‘मेयर की रेस’ की अटकलों पर लगाया विराम
उदयपुर नगर निगम चुनाव : नामांकन का आख़िरी दिन, कैमरे का फ़ोकस और सियासत का मेयर कौन? डायलॉग
कागद कारे : उदयपुर की चुनावी चौपड़ पर तीस साल का तिलिस्म और सड़क का सच
