उदयपुर नगर निगम चुनाव : बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के केंद्रों पर उमड़े प्रत्याशी, वकीलों ने तैयार करवाए नामांकन व दस्तावेज; सोमवार को होंगे दाखिल

उदयपुर। उदयपुर नगर निगम चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अधिकृत एवं संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन की कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को बीजेपी विधि प्रकोष्ठ द्वारा तय किए गए वरिष्ठ अधिवक्ताओं के कार्यालयों पर दिनभर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का तांता लगा रहा। इन केंद्रों पर प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भरवाने, शपथ पत्र तैयार करने और नोटरी प्रमाणीकरण की विशेष व्यवस्था की गई थी।

प्रत्येक केंद्र पर 20 से 25 प्रत्याशियों ने पूरे किए दस्तावेज

बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी अशोक सिंघवी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी या कानूनी त्रुटि से बचने के लिए पार्टी ने विशेष विधिक डेस्क स्थापित किए हैं।

प्रत्येक निर्धारित केंद्र पर लगभग 20 से 25 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फॉर्म और जरूरी कानूनी दस्तावेज तैयार करवाए।

सभी प्रत्याशियों के पर्चे रविवार को विधिवत तैयार कर लिए गए हैं, जिन्हें सोमवार को निर्वाचन अधिकारी (RO) के समक्ष आधिकारिक रूप से दाखिल किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने संभाला मोर्चा

प्रत्याशियों को कानूनी बारीकियों में मार्गदर्शन देने और बिना किसी गलती के फॉर्म भरने में वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम जुटी रही। राजस्थान सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) प्रवीण खंडेलवाल, सीनियर अधिवक्ता वंदना उदावत और नोटरी पब्लिक एडवोकेट दिनेश गुप्ता ने प्रत्याशियों के शपथ पत्र, अनिवार्य दस्तावेज और नोटरी सत्यापन का कार्य संपन्न कराया। इस मौके पर फोटो जर्नलिस्ट व बीजेपी ओबीसी प्रकोष्ठ के लीडर कमल कुमावत ने प्रत्याशियों के फोटो व अन्य औपचारिकता पूरी करने में मदद की।

 

(Visited 241 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply