उदयपुर नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल रहने पर सम्मान, आयुक्त अभिषेक खन्ना को मिला सम्मान

 

उदयपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नगर निगम उदयपुर ने 3 लाख से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में राज्य में प्रथम और भारत में 13वां स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि को देखते हुए नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने निगम आयुक्त को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर निगम के अधिशाषी अभियंता एवं स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी लखन लाल बैरवा भी मौजूद रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा कि यह उपलब्धि शहरवासियों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने इसे उदयपुर के सम्मानित नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा, “हमारी यह जिम्मेदारी है कि शहर को और ऊपर के पायदान पर ले जाएं। मैं नगर निगम को मिले सहयोग के लिए शहरवासियों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।”

नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता के लिए किए गए प्रयासों और जनता के सहयोग ने उदयपुर को यह सम्मान दिलवाया, जो आगामी वर्षों में भी शहर के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

(Visited 27 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply