https://www.instagram.com/reel/CwRskCvOuWx/?igshid=MTc4MmM1YmI2Ng==
नई दिल्ली। चंद्रयान-3 मिशन के तहत बुधवार को शाम 6 बजे के बाद चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग करवाने की तैयारी की जा रही है। इसरो ने कहा कि मिशन तय समपर होगा और इसका सीधा प्रसारण शाम को 5:20 बजे बाद शुरू हो जाएगा।
इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने अंग्रेज़ी अख़बार टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए कहा है कि लैंडिंग की पूरी प्रक्रिया में करीब 30 मिनट तक का समय लग सकता है। कहा जा रहा है कि आखिरी के 15 मिनट सबसे अहम होंगे।
एस सोमनाथ ने कहा, लगभग 30 मिनट का समय लग सकता है। सटीक टाइमलाइन मिशन के कई पहलू पर पर निर्भर करेगी। जैसे लैंडर मॉड्यूल की स्थिति क्या है, सिस्टम कैसा काम कर रहा है, वातावरण कैसा है? हम पहले से तय जगह पर लैंडिंग करेंगे या वो जगह उचित नहीं लगी तो नई जगह चुनेंगे, ऐसे कई सारे पहलू हैं जिन पर टाइमलाइन निर्भर करती है।”
अगर आज विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ़्ट लैंडिंग करने में सफल हो गया तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा। साथ ही अमेरिका, चीन और सोवियत यूनियन के बाद भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
चंद्रयान 2 के फेल होने के बाद चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था. 5 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद की कक्षा में प्रवेश किया। इसका सीधा प्रसारण शाम 5.20 बजे इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर होगा। शाम 6.04 बजे विक्रम लैंडर, रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा।
दुनिया भर की नज़रें भारत के इस प्रोग्राम पर है। खासकर बीते रविवार को रूसी मून मिशन लूना-25 के फेल होने के बाद चंद्रयान-3 को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
About Author
You may also like
उदयपुर में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का खुमार: 5,500 से अधिक रजिस्ट्रेशन, 6 सितंबर को होगी दौड़
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
झांसी : उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई
पाकिस्तान : लाहौर के थाने में मानसिक रूप से अशक्त युवती से गैंगरेप, पहली बार पूरे थाने के 78 पुलिसकर्मी निलंबित
सीजेपी प्रोटेस्ट: वायरल रील के बाद 15 वर्षीय किशोरी और परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियां, डर से छोड़ा घर
