मॉर्निंग हैडलाइंस : PCC चीफ डोटासरा के व हुडला के घर Ed की रेड, इसराइल – गाज़ा संघर्ष में क्या?

पेपर लीक मामला : PCC चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा व महुआ से काग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला के आवास पर ED का छापा।

राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होंगे पीएम, मुस्लिम नेता चाहते हैं मस्जिद की नींव भी रखें पीएम।

मणिपुर में लूटे गए 6 अत्याधुनिक हथियार बरामद, 4 लोग गिरफ्तार।

दिल्ली 2020 दंगा मामला – 11 लोग बरी, एक के खिलाफ आरोप तय।

महाराष्ट्र के बीड में दो सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत, मुंबई से आ रही बस 150 फीट गहरे खाई में गिरी।

‘एक देश-एक चुनाव’ पर विधि आयोग ने दिया फॉर्मूला : चुनाव 2 साल बाद हों और सरकार गिरे तो सर्वदलीय सरकार संभव।

भारत ने कनाडा के लिए फिर शुरू की वीजा सर्विस : आज से सिर्फ 4 कैटेगरीज में अप्लाई कर सकेंगे।

इसराइल – गाज़ा संघर्ष

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उन्हें यक़ीन है कि हमास के इसराइल पर हमला करने का एक कारण जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान महत्वाकांक्षी भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकॉनमिक कॉरिडोर की घोषणा हो सकता है।
बाइडन ने कहा है कि इसराइल और फ़लस्तीनीयों के बीच हालात अब 6 अक्टूबर जैसे कभी नहीं हो सकते हैं
इसराइली बमबारी में ग़ज़ा में अब तक 6,500 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 2,704 बच्चे शामिल हैं. इसराइल में हमास के हमले में 1400 लोगों की मौत
अल-जज़ीरा मीडिया नेटवर्क ने बताया है कि उसके ग़ज़ा संवाददाता की पत्नी और दो बच्चे इसराइली हवाई हमले में मारे गए हैं।

अमेरिका में गोलीबारी

अमेरिकी राज्य मेने के ल्यूइस्टन शहर में मास शूटिंग में कम से कम 16 की मौत, खुलेआम घूम रहा बंदूकधारी।

क्रिकेट
ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली में खेले गए मैच में नीदरलैंड्स को 309 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया.

(Visited 166 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply