
इंडोनेशिया और श्रीलंका में चक्रवाती तूफान के कारण हुई लगातार भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। दोनों देशों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग लापता हैं और लाखों प्रभावित हुए हैं।
इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में 600 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। असेह प्रांत में हालात बेहद गंभीर हैं। कई प्रभावित लोगों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से भोजन तक नहीं मिल पाया है। राहत कार्यों को तेज करने के लिए सेना को तैनात किया गया है।
उधर, श्रीलंका में भी स्थिति भयावह बनी हुई है। देश के डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) के अनुसार यहां 390 लोगों की मौत हो चुकी है और 352 लोग अभी भी लापता हैं। सरकार ने प्रभावित इलाकों में व्यापक स्तर पर राहत और खोज अभियान चला रखा है।
तेज़ बारिश और तूफान का असर इंडोनेशिया व श्रीलंका तक ही सीमित नहीं रहा। उत्तरी मलेशिया और दक्षिणी थाईलैंड में भी खराब मौसम की वजह से कम से कम 170 लोगों की मौत की खबर है।
एशियाई देशों में आई इस व्यापक तबाही ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है, जबकि प्रशासन पर राहत और पुनर्वास कार्यों का भारी दबाव बना हुआ है।
About Author
You may also like
मतदान : राष्ट्रप्रेम भी, राष्ट्रधर्म भी : डॉ. प्रदीप कुमावत
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
